फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   controversial bollywood Casting Couch

फिल्म चाहिए? मेरे साथ सेक्स कर लो, 5 अजीब मामले

Thu, 30 Jan 2014 05:21 PM IST
Updated Thu, 30 Jan 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
controversial bollywood Casting Couch

बॉलीवुड में कई ऐसे मामले आए हैं जब लड़कियों ने फिल्म के निर्देशक, निर्माता यह कलाकार पर यह आरोप लगाया कि वह उसके साथ हम बिस्तर होना चाहता है।

विज्ञापन


ज्यादातर मामले फिल्म में रोल मांगने के लिए ही हुए हैं। इस क्षेत्र में कुछ स्टिंग भी सामने आए हैं। ताजा मामला शर्लिन चोपड़ा का है।

रूपेश की सेक्स की चाहत?

controversial bollywood Casting Couch

कामसूत्र 3डी फिल्म की नायिका शर्लिन चोपड़ा ने अपनी फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल पर आरोप लगाया है कि वह उनके साथ सेक्स करना चाहता था। शर्लिन का आरोप है कि उनके मना करने पर रुपेश ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया।

शर्लिन का कहना है कि कामसूत्र फिल्म का मुख्य आकर्षण मैं हूं लेकिन रुपेश ने मुझसे खुन्नस निकालने के लिए मुझे इस फिल्म के प्रचार से दूर रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पायल ने कहा कि सेक्‍स करना चाहता था वो

controversial bollywood Casting Couch

तौबा-तौबा फिल्‍म से चर्चा में आई अभिनेत्री पायल रोहतगी ने एक बड़े फिल्म निर्देशक पर आरोप लगाया। पायल रोहतगी का यह आरोप दिबाकर बनर्जी पर था। पायल ने कहा कि दिबाकर ने उन्हें शंघाई फिल्म में रोल देने का ऑफर किया था। वह मुझसे सेक्स संबंध बनाना चाहते थे। हालांकि यह मामला सिद्घ नहीं हुआ।

विज्ञापन

पांच साल तक हमबिस्तर

controversial bollywood Casting Couch

लगभग गुमशुदा अभिनेत्री प्रीती जैन ने फिल्‍म निर्देशक मधुर भंडारकर पर खुद के साथ हम बिस्तर होने इसके बदले उन्हें अपनी फिल्म में काम देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मधुर ने उनसे 1999 से लेकर 2004 तक साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस आधार पर कि वह उन्हें फिल्म देंगे। प्रीती का आरोप था कि मधुर ने उनका लगातार शारीरिक शोषण किया। 2006 में इस केस खत्म हो गया। और मधुर इस केस से बरी हो गए।

स्टिंग आपरेश में पकड़े गए शक्ति कपूर

controversial bollywood Casting Couch

शक्ति कपूर एक स्टिंग आपरेश में पकड़े गए। यह किस्सा 2005 का है। एक टीवी चैनल द्वारा यह स्टिंग किया गया। इसमें एक लड़की शक्ति कपूर के पास काम मांगने गई। जवाब में शक्ति ने उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। शक्ति कपूर ने कहा कि वह उसे काम तो दे देंगे लेकिन इसके बदले उसे शक्ति कपूर के पास सोना पड़ेगा। यह मामला मीडिया में खूब चर्चित हुआ।

कुछ और नाम भी सूची में

controversial bollywood Casting Couch

इस सूची में कुछ और नाम भी शामिल हैं। कुछ ऐसा ही आरोप टीवी कलाकार अमन वर्मा पर लगा। यह स्टिंग भी एक टीवी चैनल द्वारा किया गया। यह बात तब की है जब अमन वर्मा इंडियन आयडल होस्ट कर रहे थे। हालांकि मामला साबित नहीं हुआ। अभिनेत्री सुचित्रा ने भी एक प्रोड्यूसर पर खुद के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। सुचित्रा ने यह आरोप अपने ब्लॉग में लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed