फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   congress leader jagdish tytler upset after watching madhur bhandarkar indu sarkar trailer

फिर विवादों में फंसी 'इंदु सरकार', कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

Thu, 29 Jun 2017 02:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 29 Jun 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
congress leader jagdish tytler upset after watching madhur bhandarkar indu sarkar trailer
'इंदु सरकार'

मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' का जब से ट्रेलर आया ये तभी से ये फिल्म विवादों में आ गई है। इस फिल्म में इमरजेंसी के समय को दिखाया गया है। इस वजह से कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है।  

विज्ञापन


'इंदु सरकार' में इंदिरा गांधी और संजय गांधी के अलावा दिल्ली के पूर्व एमपी जगदीश टाइटलर के भी किरदार को दिखाया जाएगा।

विवादों से बचने के लिए जगदीश टाइटलर ने मधुर भंडारकर से फिल्म के लिए इमरजेंसी पर की गई रिसर्च के बारे में सवाल किए हैं। 'इंदु सरकार' के ट्रेलर में जगदीश टाइटलर की तरह दिखने वाला एक किरदार नजर आ रहा है इसलिए उन्होंने कहा है कि अगर उनके करैक्टर की डार्क साइड नहीं दिखाई गई है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन अगर ऐसा है तो टाइटलर ने डायरेक्टर से इसमें सुधार करने को कहा है।
विज्ञापन


ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने फिल्म पर हंगामा मचाया हो। इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'ये एक स्पॉन्सर्ड फिल्म है। इसके पीछे कौन से संगठन और कौन से लोग हैं ये सभी जानते हैं। हम फिल्म में दिखाए गए झूठे वर्णन की कड़ी निंदा करते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed