{"_id":"592102f24f1c1bc213f236c6","slug":"complaint-filed-against-sunil-grover-for-cheating-and-criminal-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील ग्रोवर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील ग्रोवर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 21 May 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
सुनीव ग्रोवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा से लड़ाई के बाद अब सुनील ग्रोवर एक नए विवाद में फंस गए हैं। लाइव शो के कारण उनपर मुसीबत आ सकती है।
सुनील ग्रोवर ने जबसे 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ा है तभी से वह अलग-अलग शहरों में लाइव शो कर रहे हैं। उनके शो को काफी पसंद भी किया जा रहा है लेकिन अब यही शो उनके लिए परेशानी बन गया है। बात ये है कि अहमदाबाद के एक इवेंट ऑर्गनाइजर राजपाल शाह ने सुनील पर आरोप लगाया है कि वो उनका शो नहीं कर रहे हैं। राजपाल शाह ने सुनील और उनके इवेंट ऑर्गनाइजर देवांग शाह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की शिकायत भी दर्ज कराई है। उनके मुताबिक सुनील और देवांग ने 27 मई को अहमदाबाद में शो करने का वादा किया था लेकिन अब वह अपने कॉन्ट्रैक्ट से मुकर गए हैं। राजपाल का कहना है कि सुनील किसी और जगह ज्यादा पैसे में वही शो कर रहे हैं।
इस मामले पर सुनील ग्रोवर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। एक अखबार से बातचीत में ऑर्गनाइजर देवांग शाह ने कहा कि, 'हमारे पास किसी एक दिन शो करने के लिए देश-विदेश से 4-5 ऑफर आते हैं। इस मामले में भी हम 27 मई को दूसरा इवेंट नहीं करना चाहते थे क्योंकि उसी दिन दूसरा कॉन्सर्ट हो रहा था। राजपाल शाह ने 20 मई की तारीख के बारे में भी पूछा था लेकिन सुनील के बिजी शिड्यूल के कारण वो नहीं हो पाया। मैंने उन्हें 10 लाख का एडवांस लौटा दिया है। इसलिए धोखधड़ी का सवाल ही नहीं ऊठता। मेरे पास सभी बैंक स्टेटमेंट भी हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं।'