फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Commando Trailer out Prem Parrijaa Adah Sharma action series releasing on 11 August on Disney plus Hotstar

Commando: एक्शन थ्रिलर कमांडो का ट्रेलर रिलीज, पाकिस्तानी जेल में बंद जवान को बचाने के मिशन पर निकले प्रेम-अदा

Mon, 31 Jul 2023 09:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 31 Jul 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Commando Trailer out Prem Parrijaa Adah Sharma action series releasing on 11 August on Disney plus Hotstar
कमांडो - फोटो : Social media

'द केरल स्टोरी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले विपुल अमृतलाल शाह अब अपनी नई एक्शन सीरीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम 'कमांडो' है। आखिरकार एक्शन पैक्ड सीरीज का ट्रेलर लॉन्च चुका है। आज सोमवार, 31 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 'कमांडों' का दमदार ट्रेलर जारी किया है। हालांकि, 'कमांडो' के तीन फिल्मों में विद्युत जामवाल प्रमुख भूमिका में हैं, लेकिन इस बार विपुल अमृतलाल शाह के जरिए निर्मित और निर्देशित शो में नवोदित प्रेम परीजा मुख्य किरदार निभाएंगे।

विज्ञापन

एक्शन से भरपूर है ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत पाकिस्तान के जरिए एक घातक हथियार के साथ भारत को निशाना बनाने के लक्ष्य से होती है, लेकिन वैभव तत्ववादी जो सीरीज में भारतीय जासूस 'क्षितिज' की भूमिका निभा रहे हैं, वह पाकिस्तान की योजनाओं को विफल कर देते हैं। हालांकि, लैब बंद कराने में सफल होने के दौरान क्षितिज को गिरफ्तार कर लिया जाता है और उसे पाकिस्तान की सबसे सुरक्षित जेल साहीवाल जेल में बंद कर दिया जाता है। इसके बाद कमांडो विराट के रूप में प्रेम और भावना रेड्डी के रूप में अदा शर्मा अपने साथी क्षितिज को दुश्मन के इलाके से सुरक्षित करने के खतरनाक मिशन पर निकलते हैं।
Neetu Chandra: सैफ, करीना के बाद मार्वल में नीतू को मिला बड़ा मौका, 'वेस्टलैंडर्स' में इस किरदार की बनीं आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम-अदा शर्मा का एक्शन अवतार
ट्रेलर में प्रेम और अदा शर्मा का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। कमांडो सीरीज में अदा शर्मा और प्रेम के अलावा तिग्मांशु धूलिया, अमित सियाल, श्रेया सिंह चौधरी, इश्तियाक खान और मुकेश छाबड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज 11 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Choona on Netflix: यूपी वाले शुक्ला के सितारों ने फिर बदली चाल, इस हफ्ते रिलीज नहीं होगी वेब सीरीज ‘चूना’

विज्ञापन

'कमांडो' फ्रैंचाइजी
'कमांडो' फ्रैंचाइजी की अब तक तीन फिल्में आ चुकी हैं, जिन्हें विपुल शाह ने निर्मित किया था। कमांडो फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2013 में 'कमांडो: ए वन मैन आर्मी' के साथ हुई, जिसमें विद्युत और पूजा चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में थे। 2017 के सीक्वल 'कमांडो 2: द ब्लैक मनी ट्रेल' में आई, जिसमें अदा शर्मा ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में पूजा की जगह ली और 2019 में 'कमांडो 3' आई, जिसमें विद्युत और अदा ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी। अब वेब सीरीज 'कमांडों' में प्रेम और अदा नजर आएंगे। इस सीरीज में 'कमांडो' फ्रैंचाइजी की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। इस सीरीज के जरिए प्रेम परीजा एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं।



Umesh Shukla: 'ओएमजी' के निर्देशक का बड़ा खुलासा, बोले- फिल्म की रिलीज के समय मिली थीं जान से मारने की धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed