{"_id":"62b9f49dace40202b34d7d42","slug":"comedian-surendra-sharma-s-death-instead-of-punjabi-actor-surinder-sharma-went-viral-comedian-said-i-am-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shocking: पंजाबी अभिनेता सुरिंदर शर्मा की जगह कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा के निधन की खबर हुई वायरल, खुद कहा-मैं जिंदा हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shocking: पंजाबी अभिनेता सुरिंदर शर्मा की जगह कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा के निधन की खबर हुई वायरल, खुद कहा-मैं जिंदा हूं
Mon, 27 Jun 2022 11:50 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र शर्मा
पंजाबी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मशहूर कॉमेडियन, शायर और लेखक सुरिंदर शर्मा का निधन हो गया है। हालांकि इसको लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पद्मश्री सम्मानित जाने-माने कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा के निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी देनी शुरू कर दी। इस खबर के बारे में जानकारी होने के बाद कॉमेडियन ने खुद सोशल मीडिया पर आकर ये साफ किया है कि वह जिंदा हैं।
विज्ञापन
कॉमेडियन ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया स्पष्टीकरण
निधन की खबरों के बाद कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा को खुद सोशल मीडिया पर आकर स्पष्टीकरण देना पड़ा। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर खुद बताया बताया कि वह सही सलामत हैं और जीवित हैं। उन्होंने पोस्ट का कैप्शन भी मजेदार दिया है। कॉमेडियन ने लिखा- सुरेंद्र शर्मा जी धरती से बोल रहे हैं। साथ ही हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी अभिनेता के निधन की खबर आई थी सामने
फिलहाल पंजाबी इंडस्ट्री के जिन अभिनेता सुरिंदर शर्मा के निधन की जानकारी सामने आ रही है, वह फिल्मों में कॉमेडी किरदारों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'सत श्री अकाल' से अपने अभिनय के करियर की शुरूआत की थी और इसके बाद कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में आने वाले छात्रों का मार्गदर्शन भी किया था। अभिनय के साथ ही उन्होंने कई नाटक भी लिखे थे।