Aryan Khan Drugs Case: कॉमेडियन राजपाल यादव ने कहा- 'सही राह पर चलो, ईश्वर सद्बुद्धि दे'
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि ईश्वर सबको सद्बुद्धि दे। उन्होंने कहा कि आर्यन खान के ड्रग्स मामले में नाम आने और गिरफ्तारी की खबर उनके लिए भी हैरान करने वाली है। राजपाल यादव ने कहा, सभी अच्छी राह पर आएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री सन्न है। आर्यन खान और उनके साथ के 7 आरोपियों की जमानत याचिका पर मुंबई के किला कोर्ट में सुनवाई जारी है। एनसीबी 11 अक्तूबर तक आर्यन खान की कस्टडी चाहती है। वहीं, इस मामले में बॉलीवुड से आने वाली विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाओं में एक प्रतिक्रिया कॉमेडियन राजपाल यादव की भी शामिल है। लोकप्रिय कॉमेडियन और फिल्म अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि ईश्वर सबको सद्बुद्धि दे।
उन्होंने कहा कि आर्यन खान के ड्रग्स मामले में नाम आने और गिरफ्तारी की खबर उनके लिए भी हैरान करने वाली है। राजपाल यादव ने कहा, सभी अच्छी राह पर आएं। ईश्वर सबको सही दिशा में ले चले, मैं ये ही दुआ करता हूं। उन्होंने कहा, हम खुद अपने बच्चों के भविष्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बच्चे भविष्य के कर्णधार हैं। सबको सही राह मिलनी चाहिए। मैं बस ये ही दुआ करता हूं। राजपाल यादव ने अप्रत्यक्ष तौर पर आर्यन खान को सही राह पर चलने की सलाह दी है।
आपको बता दें कि एनसीबी का दावा है कि आर्यन खान के फोन से आपत्तिजनक कंटेंट बरामद हुआ है। वो ड्रग्स खरीदने और बेचने की योजना बना रहे थे। इस बात के सबूत उनके चैट से मिले हैं। वहीं, आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में आर्यन खान की तरफ से दलील पेश करते हुए कहा, मेरे मुवक्किल को क्रूज पर हिरासत में लिया गया था। उन्हें वहां खास मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया था। वो एक दोस्त के साथ वहां गये थे। वो नहीं जानते थे, उन्हें क्रूज पर कौन- सा केबिन अलॉट किया गया था। आर्यन खान के वकील का कहना है कि वो किसी ऑर्गनाइजर को भी नहीं जानते। उन्होंने कोर्ट में कहा, आर्यन के दोस्त को इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उसके पास 6 ग्राम चरस थी। इससे आर्यन का कोई ताल्लुक नहीं।
View this post on Instagram