फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   coldplay concert chris martin in Ahmedabad Diljit Dosanjh questions for say India has not good infrastructure

Diljit Dosanjh: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के बाद ट्रोल हुए दिलजीत दोसांझ, यूजर्स बोले- अपनी टीम बेहतर करें; जानिए वजह

Mon, 27 Jan 2025 05:52 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jan 2025 05:52 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान भारत में अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर न होने की बात कही थी। अब अहमदाबाद में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के बाद कुछ यूजर्स ने दिलजीत को सवालों के घेरे में ले लिया है।

विज्ञापन
coldplay concert chris martin in Ahmedabad Diljit Dosanjh questions for say India has not good infrastructure
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दिलजीत दोसांझ पिछले दिनों अपने 'दिल इलुमिनाटी इंडिया टूर' कॉन्सर्ट को लेकर काफी विवादों में भी रहे। एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने कहा कि वे भारत में तब तक कॉन्सर्ट नहीं करेंगे, जब तक भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा नहीं हो जाता है। अब कोल्डप्ले कॉन्सर्ट को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने दिलजीत दोसांझ को सवालों के घेरे में ले लिया है।
विज्ञापन

अहमदाबाद से वायरल हो रहे वीडियो
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिलजीत दोसांझ से कहा, "अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोल्डप्ले। भारत में लाइव कॉन्सर्ट के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

coldplay concert chris martin in Ahmedabad Diljit Dosanjh questions for say India has not good infrastructure
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
एक अन्य ने ट्वीट किया, "नमस्ते, भारत में ऐसे कॉन्सर्ट के लिए बुनियादी ढांचा है, बस आपको बेहतर जानकारी रखने और बेहतर तैयारी करने की आवश्यकता है।"
 
विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने लिखा भारत के पास अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है, आपको एक अच्छी टीम हायर करने की जरूरत है।
 
 

coldplay concert chris martin in Ahmedabad Diljit Dosanjh questions for say India has not good infrastructure
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत ने कही ये बात
दिलजीत ने 'दिल-इलुमिनाटी इंडिया टूर' के दौरान जयपुर, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता में अपने शो किए। उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान कहा था कि मैं यहां के अधिकारियों को बताना चाहता हूं कि भारत में लाइव शो के लिए बुनियादी ढांचा नहीं है। यह कई लोगों को काम भी देता है। कृपया इस पर ध्यान दें। मैं अगली बार स्टेडियम के बीच में एक मंच रखना चाहूंगा, ताकि आप सभी को अपने चारों ओर देख सकूं।

coldplay concert chris martin in Ahmedabad Diljit Dosanjh questions for say India has not good infrastructure
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
अहमदाबाद में हुआ कोल्डप्ले
बीते 18 जनवरी से कोल्डप्ले बैंड ने अपना भारत दौरा शुरू किया था। क्रिस मार्टिन, गाइ बेरीमैन, जॉनी बकलैंड और विल चैंपियन ने मिलकर इस बैंड का मोर्चा भारत में संभाला। अहमदाबाद शो से पहले बैंड ने 25 और 26 जनवरी को तीन और संगीत कार्यक्रमों को मुंबई में आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed