{"_id":"830799bba041e33e0af05ca08e3de04b","slug":"coffe-with-karan-telicast-at-11-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"करन का कॉफी शो हुआ 'एडल्ट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करन का कॉफी शो हुआ 'एडल्ट'
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Fri, 21 Feb 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
यदि आप कॉफी विद करन के दर्शक हैं तो इस बार उनका शो कम से कम बच्चों के सामने मत देखें।
विज्ञापन
करन जौहर का लोकप्रिय शो कॉफी विद करन हमेशा अपनी बोल्ड बातचीत की वजह से विवादों में रहा है। लेकिन इस बार के शो में कुछ ऐसी बातचीत होगी जिसे परिवार के साथ नहीं देखा जा सकेगा।
इस शो की अगली कड़ी अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से देर रात को प्रसारित की जाएगी। इस कड़ी में करन की मेहमान होंगी नरगिस फखरी और फ्रीडा पिंटो। यह शो रात के 11 बजे प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसा पहली बार होगा जब ये शो रात को 11 बजे प्रसारित होगा। चैनल के सूत्रों ने बताया कि प्राइम टाइम के दर्शकों के लिए ये कड़ी ज्यादा ही बोल्ड होगी।
ये दोनों ही अभिनेत्रियां पूरी तरह खुलकर करन के सवालों के जवाब देती दिखेंगी। इस शो का रिपीट टेलीकास्ट भी देर रात के स्लॉट में ही किया जाएगा। यह विवादित शो 21 फरवरी की रात को स्टार वर्ल्ड चैनल में प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन