{"_id":"6a2455e1ce9916b53d0c1d64","slug":"cocktail-2-star-cast-shahid-kapoor-rashmika-mandanna-and-kriti-sanon-fees-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कॉकटेल 2' के लिए शाहिद कपूर ने ली रश्मिका मंदाना से तीन गुना ज्यादा फीस? कृति सेनन को मिले इतने पैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कॉकटेल 2' के लिए शाहिद कपूर ने ली रश्मिका मंदाना से तीन गुना ज्यादा फीस? कृति सेनन को मिले इतने पैसे
Sat, 06 Jun 2026 10:46 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:46 PM IST
सार
Cocktail 2 Fees: फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके बजट और इसकी स्टारकास्ट के बारे में जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
कॉकटेल 2
- फोटो : एक्स
विस्तार
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब सबकी नजरें फिल्म के बजट और इसकी स्टार कास्ट की फीस पर टिकी हैं। खबरों के मुताबिक, शाहिद कपूर इस फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने रश्मिका मंदाना से लगभग तीन गुना और कृति सेनन की फीस से लगभग दो गुना ज्यादा पैसे लिए हैं।
विज्ञापन
कॉकटेल 2 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शाहिद कपूर ने लिए ज्यादा पैसे?
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 'कॉकटेल 2' के मुख्य कलाकारों की फीस पर कुल 35 करोड़ रुपये खर्च किए गए। शाहिद कपूर ने इसके लिए 21 करोड़ रुपये लिए। जबकि कृति सेनन को 8 करोड़ रुपये और रश्मिका मंदाना को 6 करोड़ रुपये मिले।

'अभिनेत्री पर इल्जाम ना लगाएं', जान्हवी कपूर के समर्थन में आईं साउथ की ये हसीना; 'पेद्दी' विवाद पर रखी राय
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉकटेल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कितना है फिल्म का बजट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कॉकटेल 2' को 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इसमें से 35 करोड़ रुपये मुख्य कलाकारों की फीस के लिए रखे गए थे, जबकि लगभग 20 करोड़ रुपये फिल्म के प्रिंट और एडवरटाइजिंग कैंपेन पर खर्च किए गए। बाकी बचे 95 करोड़ रुपये फिल्म के प्रोडक्शन और सपोर्टिंग कास्ट की फीस में खर्च हुए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कॉकटेल 2' को 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इसमें से 35 करोड़ रुपये मुख्य कलाकारों की फीस के लिए रखे गए थे, जबकि लगभग 20 करोड़ रुपये फिल्म के प्रिंट और एडवरटाइजिंग कैंपेन पर खर्च किए गए। बाकी बचे 95 करोड़ रुपये फिल्म के प्रोडक्शन और सपोर्टिंग कास्ट की फीस में खर्च हुए।
कॉकटेल 2 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'कॉकटेल 2' की स्टारकास्ट
'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। उन्होंने ही 2012 की रोमांटिक कॉमेडी 'कॉकटेल' का भी निर्देशन किया था। इसमें दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी थे। 'कॉकटेल 2' को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह सीक्वल नए किरदारों के साथ एक नई कहानी पेश करेगा।