फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actress Ashika Ranganath support Janhvi Kapoor amid Peddi Controversy

'अभिनेत्री पर इल्जाम ना लगाएं', जान्हवी कपूर के समर्थन में आईं साउथ की ये हसीना; 'पेद्दी' विवाद पर रखी राय

Sat, 06 Jun 2026 09:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 06 Jun 2026 09:42 PM IST
सार

Peddi Controversy: अभिनेत्री जान्हवी कपूर को उनकी फिल्म 'पेद्दी' में जिस तरह से दिखाया है, उस पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में साउथ की अभिनेत्री आशिका जान्हवी कपूर के सपोर्ट में आई हैं। 

विज्ञापन
Actress Ashika Ranganath support Janhvi Kapoor amid Peddi Controversy
जान्हवी कपूर, आशिका रंगनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के किरदार 'अचियम्मा' को दिखाए जाने के तरीके पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कई लोगों ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के कामुक दिखाने और उनके शरीर के अंगों पर जूम-इन करने पर सवाल उठाए हैं। इस बीच कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ जाह्नवी के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने दर्शकों से सिस्टम पर सवाल उठाने की अपील की है।

विज्ञापन

Actress Ashika Ranganath support Janhvi Kapoor amid Peddi Controversy
आशिका रंगनाथ - फोटो : इंस्टाग्राम@ashika_rangnath
आशिका ने किया जान्हवी का बचाव
आशिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें बताया गया है कि कैसे कमर्शियल फिल्मों में अक्सर ग्लैमरस पहलू को बढ़ाने और मेल हीरो के आकर्षण को दिखाने के लिए महिला किरदारों को शामिल किया जाता है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक्ट्रेस को दोष न दें। सिस्टम और उन मेकर्स को दोष दें जो अभी भी सोचते हैं कि इसी से फिल्म बिकती है। एक्टर्स अक्सर उन्हें मिलने वाले मौकों के दायरे में ही काम करते हैं। वह इस उम्मीद में रहते हैं कि वे बड़ी फिल्मों का हिस्सा बन सकें और ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकें। अगर महिला किरदारों को ठीक से नहीं लिखा गया है, तो इसकी जिम्मेदारी महिलाओं की नहीं है। बल्कि लेखक और फिल्ममेकर की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक ने मांगी माफी
शनिवार को डायरेक्टर बुची बाबू सना ने 'पेद्दी' से जुड़े विवाद पर एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, 'एक फिल्ममेकर के तौर पर, मेरा मानना है कि सिनेमा को दर्शकों का मनोरंजन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए। इससे कभी भी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए। हमने 'पेद्दी' के कुछ सीन्स पर मिली प्रतिक्रिया को सुना है और इसे गंभीरता से लिया है। अगर फिल्म के किसी हिस्से को उस नजरिए से देखा गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं। उठाई जा रही चिंताओं को समझते हैं और इसके लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं।'
 
विज्ञापन

Actress Ashika Ranganath support Janhvi Kapoor amid Peddi Controversy
पेद्दी - फोटो : एक्स
'पेद्दी' का कलेक्शन
राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु और बोमन ईरानी स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक इसने कुल 116.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed