शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को रिलीज होने वाली है। जब से इस फिल्म का एलान हुआ है, तब से दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी चर्चा है। फिल्म का नाम, गाने, नए चेहरे और इसका युवा अंदाज लोगों को उत्साहित कर रहा है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से हरी झंडी मिल गई है।
सीबीएफसी से पास 'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2' को सीबीएफसी ने 'A' सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि इसे सिर्फ वयस्क लोग ही देख सकते हैं। फिल्म काफी लंबी भी है। इसका कुल रनटाइम 150 मिनट है, यानी 2 घंटे 30 मिनट। इसकी एडवांस बुकिंग 14 जून की आधी रात को शुरू हुई है।
तीनों कलाकारों के लिए अहम
'कॉकटेल 2' तीनों मुख्य कलाकारों के लिए अलग-अलग तरह से खास फिल्म है। कृति के लिए, यह उनके 12 साल के करियर में पहली बार है, जब वह किसी एडल्ट-रेटेड फिल्म का हिस्सा बनी हैं। वहीं, रश्मिका पहले भी ऐसी एक फिल्म कर चुकी हैं। वह 'एनिमल' (2023) में नजर आई थीं। इसे भी 'A' सर्टिफिकेट मिला था। शाहिद के लिए एडल्ट-रेटेड फिल्में कोई नई बात नहीं हैं। 'कमीने' (2009), 'उड़ता पंजाब' (2016), 'कबीर सिंह' (2019) और 'ओ'रोमियो' (2026) के बाद यह उनकी पांचवीं ऐसी फिल्म होगी।
4 of 5
कॉकटेल 2 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'कॉकटेल' और 'कॉकटेल 2' में अंतर
फ्रेंचाइजी 'कॉकटेल' का पहला भाग 2012 में रिलीज हुआ था। इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था। डायना ने इसी फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 'कॉकटेल 2' की तरह ही, ओरिजिनल फिल्म को भी होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया था। दोनों फिल्मों के बीच एक मुख्य अंतर है। सीक्वल के उलट पहले भाग को सीबीएफसी से U/A सर्टिफिकेट मिला था, जिसका मतलब है कि यह सभी तरह के दर्शकों के लिए थी।
5 of 5
कॉकटेल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
'कॉकटेल 2' की कहानी एक लव ट्रायंगल पर आधारित है, जहां शाहिद कपूर को दो लड़कियों में से किसी एक को चुनना है। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।