फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Coat Trailer Sanjay Mishra Vivaan Shah blockbuster film ready for release movie Trailer to release on 26 may

Coat Trailer: संजय मिश्रा की एक और धमाकेदार फिल्म रिलीज को तैयार, इस दिन आएगा विवान शाह संग बनी मूवी का ट्रेलर

Thu, 13 Apr 2023 07:18 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 13 Apr 2023 07:18 PM IST
सार

फिल्म 'कोट' का निर्देशन अक्षय दित्ती ने किया है। संजय मिश्रा और विवान शाह इसमें मुख्य भूमिकाओं में देखने को मिलेंगे। हाल ही में फिल्म के निर्देशकों ने 'कोट' की रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Coat Trailer Sanjay Mishra Vivaan Shah blockbuster film ready for release movie Trailer to release on 26 may
कोट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

उत्तर प्रदेश और बिहार की कहानी तलाशने के लिए इन दिनों हिंदी सिनेमा के तमाम निर्माता दिन रात एक किए हैं। इसका दायरा थोड़ा और बढ़ाकर अब इसमें उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्य भी जोड़े जा रहे हैं। फिल्मी भाषा में इसे मुंबई में कहते हैं, हिंदी हार्टलैंड। और, इसी हिंदी हार्टलैंड के किसी सुपरसितारे से कम नहीं हैं जानदार और शानदार अभिनेता संजय मिश्रा। संजय मिश्रा की नई फिल्म 'कोट' अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर भी बनकर तैयार हो गया है।

विज्ञापन

Coat Trailer Sanjay Mishra Vivaan Shah blockbuster film ready for release movie Trailer to release on 26 may
कोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'कोट' का निर्देशन अक्षय दित्ती ने किया है। संजय मिश्रा और विवान शाह इसमें मुख्य भूमिकाओं में देखने को मिलेंगे। हाल ही में फिल्म के निर्देशकों ने 'कोट' की रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है। यह फिल्म 26 मई 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Blind: शोम मखीजा की फिल्म 'ब्लाइंड' का फर्स्ट लुक रिलीज, पर्दे पर कॉप बन धमाकेदार वापसी करेंगी सोनम कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

Coat Trailer Sanjay Mishra Vivaan Shah blockbuster film ready for release movie Trailer to release on 26 may
कोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'कोट' बिहार के एक छोटे से गांव के लड़के की कहानी है जिसका नाम माधव है। माधव दलित समुदाय का लड़का है जिसके पिता सुअर पलते हैं। लेकिन माधव के सपने बहुत बड़े हैं। उसके बड़े सपने तब और बढ़ जाते हैं जब उसके गांव में कुछ अप्रवासी भारतीय आते हैं। इसी बीच माधव को प्यार भी हो जाता है। क्या माधव का सपना सच होता है? इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश है फिल्म 'कोट'।

विज्ञापन

Coat Trailer Sanjay Mishra Vivaan Shah blockbuster film ready for release movie Trailer to release on 26 may
कोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता, लेखक कुमार अभिषेक फिल्म 'कोट' के बारे में बात चलने पर  बताते हैं, 'यह बिहार के एक युवक के सपने की कहानी है। मैं उम्मीद करता हूं कि देश के लोग बिहार के छोटे से गांव के लड़के के इस सपने के बारे में जानना चाहेंगे। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को दर्शकों का प्यार सपोर्ट मिलेगा'। इस फिल्म का ट्रेलर 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दिन जारी किया जाएगा।’
Aahana Kumra: आहना कुमरा का बॉलीवुड कैंप्स पर एक और खुलासा, बोलीं- उनका हिस्सा न होने पर नहीं मिला दो साल काम

Coat Trailer Sanjay Mishra Vivaan Shah blockbuster film ready for release movie Trailer to release on 26 may
कोट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'कोट' में संजय मिश्रा के साथ विवान शाह, सोनल झा, पूजा पांडे, बादल राजपूत, हर्षिता पांडे, नवीन प्रकाश, अभिषेक चौहान, आकांक्षा श्रीवास्तव, रागिनी कश्यप और गगन गुप्ता भी दमदार भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म के रशेज की मुंबई में काफी तारीफ हो रही है। ट्रेलर रिलीज के लिए शुक्रवार का दिन तय हो चुका है। इसी दिन फिल्म के सितारे मीडिया से भी गुफ्तगू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed