फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Blind First Glimps of sonam kapoor upcoming Hindi remake of Korean film released actress seen in cop avatar

Blind: शोम मखीजा की फिल्म 'ब्लाइंड' का फर्स्ट लुक रिलीज, पर्दे पर कॉप बन धमाकेदार वापसी करेंगी सोनम कपूर

Thu, 13 Apr 2023 06:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 13 Apr 2023 06:36 PM IST
सार

शोम मखीजा के निर्देशन में बन रही यह मूवी कोरियन फिल्म 'ब्लाइंड' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सोनम कपूर एक पुलिस अधिकारी के किरदार को निभाती नजर आएंगी।

विज्ञापन
Blind First Glimps of sonam kapoor upcoming Hindi remake of Korean film released actress seen in cop avatar
सोनम कपूर - फोटो : insta

विस्तार

'नीरजा' जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों में भूमिका निभाने के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड की फैशन आइकॉन और अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोनम कपूर लंबे अंतराल के बाद फिल्मी पर्दे पर फिल्म 'ब्लाइंड' के साथ वापसी करने जा रही हैं। शोम मखीजा के निर्देशन में बनने वाली इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के एलान के बाद से ही सोनम के फैंस काफी उत्साहित थे। ऐसे में उनकी उत्सुकता को और बढ़ाते हुए निर्देशक ने सोशल मीडिया पर फिल्म से सोनम का पहला लुक साझा किया है।

विज्ञापन

Blind First Glimps of sonam kapoor upcoming Hindi remake of Korean film released actress seen in cop avatar
सोनम कपूर - फोटो : insta

शोम मखीजा के निर्देशन में बन रही यह मूवी कोरियन फिल्म 'ब्लाइंड' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सोनम कपूर एक पुलिस अधिकारी के किरदार को निभाती नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक अंधी पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक सीरियल किलर की तलाश में है। आज यानी 13 अप्रैल को निर्देशक शोम मखीजा ने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया। इन तस्वीरों में सोनम हाथों में बंदूक थामे नजर आ रही हैं, अभिनेत्री का यह अवतार सभी को बेहद पसंद आ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Blind First Glimps of sonam kapoor upcoming Hindi remake of Korean film released actress seen in cop avatar
सोनम कपूर - फोटो : insta

सोनम का फर्स्ट लुक साझा करते हुए शोम मखीजा ने लिखा, 'ब्लाइंड की दुनिया की एक झलक।' एक तस्वीर में, सोनम को बंदूक चलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे में वह लड़ाई करती दिखाई दे रही हैं। फैंस सोनम को पहली बार एक्शन अवतार में देखकर काफी खुश हैं। सभी अपनी खुशी कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रिया देकर जता रहे हैं। फिल्म में सोनम के अलावा, फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shome Makhija (@shomemak)

विज्ञापन

Blind First Glimps of sonam kapoor upcoming Hindi remake of Korean film released actress seen in cop avatar
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्लाइंड' इसी नाम की साल 2011 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म का रीमेक है और इसकी कहानी एक सीरियल किलर की तलाश कर रही अंधी पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की शूटिंग ग्लासगो, स्कॉटलैंड और अन्य स्थानों पर फरवरी 2021 में पूरी की गई थी। सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। 
Aahana Kumra: आहना कुमरा का बॉलीवुड कैंप्स पर एक और खुलासा, बोलीं- उनका हिस्सा न होने पर नहीं मिला दो साल काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed