फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   CM Vishnu Deo Sai praises Kangana Ranaut film 'Bharat Bhhagya Viddhaata' at Raipur screening

'भारत भाग्य विधाता' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, बोले- 'यह फिल्म प्रेरणा..'

Tue, 09 Jun 2026 11:50 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Jun 2026 11:50 AM IST
सार

Bharat Bhhagya Viddhaata Screening: अभिनेत्री कंगना रानौट की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्क्रीनिंग सोमवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में रखी गई। इस इवेंट में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी शामिल हुए।

विज्ञापन
CM Vishnu Deo Sai praises Kangana Ranaut film 'Bharat Bhhagya Viddhaata' at Raipur screening
कंगना रनौत, सीएम विष्णु देव साय - फोटो : एएनआई

विस्तार

सोमवार को अभिनेत्री कंगना रनौट की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग छत्तीसगढ़ के रायपुर में रखी गई। इस स्क्रीनिंग इवेंट में छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय भी शामिल हुए। यहां उन्होंने कंगना और फिल्म की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन


कंगना के अभिनय को सराहा
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद सीएम ने कंगना के अभिनय की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म को भी दस में से दस अंक दिए और इसे प्रेरणास्रोत बताया। इसके साथ ही सीएम विष्णु देव साय ने कंगना को फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

CM Vishnu Deo Sai praises Kangana Ranaut film 'Bharat Bhhagya Viddhaata' at Raipur screening
कंगना रनौत, सीएम विष्णु देव साय, कौशल्या साय - फोटो : एएनआई
सोशल मीडिया पर भी जताई खुशी
 सीएम ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी सोशल मीडिया पर भी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'आज राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी एवं परिजनों के साथ शामिल हुआ। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना सैकड़ों लोगों की जान बचाने और घायलों की सेवा में जो अद्वितीय साहस, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा दिखाई, यह फिल्म उसी प्रेरक गाथा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।'
 

कब रिलीज होगी 'भारत भाग्य विधाता'?
बात करें कंगना की अगली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की तो इसका निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है। फिल्म में कंगना एक ऐसी नर्स की भूमिका में नजर आएंगी जो आतंकवादी हमले के दौरान कई लोगों की जिंदगी बचाती हैं। कंगना के अलावा इस फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, सुहिता थाटे और प्रिया बेर्डे समेत कई कलाकार नजर आएंगे। खुद कंगना के ही बैनर तले बनी यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed