फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   club 60 will reliese

फिल्म बताएगी कि 60 पार जिंदगी में कैसे करें मस्ती

Fri, 15 Nov 2013 07:41 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 15 Nov 2013 07:41 AM IST
विज्ञापन
club 60 will reliese

युवाओं की मौज-मस्ती के लिए तो बॉलीवुड में हर फिल्म बन रही है। निर्माता-निर्देशक उन्हें ध्यान में रख कर फिल्में बनाते हैं क्योंकि यही पीढ़ी सबसे ज्यादा फिल्में देखती है।

विज्ञापन


लेकिन निर्देशक संजय त्रिपाठी की फिल्म ‘क्लब 60’ बुजुर्गों की जिंदगी को टटोलती है। 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं फारुख शेख और सारिका ने निभाई हैं।
विज्ञापन


संजय त्रिपाठी ने साइंस राइटर के रूप में अपना कैरियर शुरू किया था और दूरदर्शन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले साइंस कार्यक्रम ‘टर्निंग पॉइंट’ का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म है। संजय कहते हैं, ‘क्लब 60 जिंदगी के जज्बे की कहानी है। यह बताती है कि जिंदगी के किसी भी मोड़ पर कोई हादसा हो जाए, हमें ठहरना नहीं चाहिए।

जिंदगी को पूरे उत्साह के साथ जीना चाहिए।’ फिल्म 60 की उम्र पार कर चुके ऐसे पांच बुजुर्गों की कहानी है जिनकी मुलाकात एक हमउम्र दंपती (फारुख शेख और सारिका) से होती है, जिनकी जिंदगी एक हादसे के बाद बुरी तरह टूट-बिखर गई है।


लेकिन पांचों से दोस्ती उन्हें फिर से जीवन जीने की प्रेरणा देती है। फिल्म में दिल को छूने वाले कई दृश्य हैं। ‘क्लब 60’ में रघुवीर यादव, शरत सक्सेना, सतीश शाह, टीनू आनंद, विनीत कुमार, सुहासिनी मुले, जरीना वहाब, हिमानी शिवपुरीस वीजू खोटे, हर्ष छाया और मोना वासु जैसे मंजे हुए ऐक्टर भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed