{"_id":"5734872e4f1c1be14c919e4a","slug":"clothes-ripped-during-shoot-heroine-files-case-against-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के दौरान हीरोइन के शरीर से खींच लिए सारे कपड़े, रोते-रोते पहुंची पुलिस स्टेशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग के दौरान हीरोइन के शरीर से खींच लिए सारे कपड़े, रोते-रोते पहुंची पुलिस स्टेशन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
केरल में शूटिंग के दौरान एक हीरोइन के साथ कपड़े खींच लिए जाने का मामला सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक हीरोइन ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। केरल के थ्रिसर की रहने वाली ये हीरोइन दिवम साक्षी नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन करते हुए उसके सारे कपड़े खींच लिए गए। इससे हीरोइन हक्की-बक्की रह गई। इससे घबराई हीरोइन फिल्म के सेट से सीधे थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
हीरोइन ने निर्देशक स्नेहजीत पर सबके सामने उसके कपड़े खीचें जाने का आरोप लगाया। हीरोइन का कहना है कि उसको जो स्क्रिप्ट पढ़ने को दी गई, उसमें इस तरह के किसी सीन का जिक्र नहीं किया गया। शूटिंग के दौरान इस तरह सबके सामने कपड़े खींचा जाना उसकी अस्मिता पर हमला है। थोडुपुजा थाने में हीरोइन ने मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला सेल ने केस की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन