Varun-Natasha: पत्नी नताशा के साथ क्लीनिक के बाहर नजर आए वरुण धवन, यूजर्स ने पूछा- कोई गुड न्यूज है?
हाल ही में अभिनेता वरुण धवन को पत्नी नताशा के साथ एक क्लीनिक के बाहर देखा गया है।
विस्तार
वरुण धवन बॉलीवुड के चर्चित स्टार हैं और अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वरुण धवन खबरों मे हैं, लेकिन इस बार वजह काफी खास है। दरअसल, हाल ही में वरुण धवन को पत्नी नताशा के साथ एक क्लीनिक के बाहर देखा गया है। इसके बाद से उनके फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद यह कपल कोई गुड न्यूज देने वाला है।
Ajay Devgn: भोला से पहले अजय देवगन की ये फिल्में भी हो चुकीं फ्लॉप, अब किस 'मैदान' में दिखाएंगे 'दम'
वायरल हो रहा वीडियो
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वरुण धवन और नताशा को क्लीनिक से निकलकर कार में बैठते देखा जा सकता है। नताशा ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, वरुण धवन लोअर टीशर्ट में नजर आ रहे हैं।
KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी का जान' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक दूजे में डूबे नजर आए सलमान और पूजा हेगड़े
2021 में हुई शादी
बता दें कि नताशा और वरुण धवन की शादी जनवरी 2021 में हुई थी। उनकी शादी को दो साल से अधिक का समय गुजर चुका है। ऐसे में अब परिवार वालों के साथ ही वरुण के फैंस को भी गुड न्यूज का इंतजार है। हालांकि, वरुण धवन और नताशा क्या वाकई गुड न्यूज देने वाले हैं, यह तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा। मगर, फैंस ने अभी से खुशी मनाना शुरू कर दिया है।
इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
वैसे यह पहली बार नहीं है जब दोनों को लेकर प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हुई हैं। इससे पहले फिल्म 'भेड़िया' के प्रमोशन के दौरान भी सलमान खान ने वरुण धवन से पिता बनने के बारे में पूछ लिया था। सलमान ने उन्हें छोटा खिलौना तोहफे में देते हुए कहा था, 'यह आपके बच्चे के लिए है। इस पर वरुण ने कहा था, 'बच्चा हुआ नहीं है अभी।' इस पर सलमान ने कहा था, 'यह आया है तो बच्चा भी आ ही जाएगा।' तब भी नताशा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने जोर पकड़ा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगे।
Raveena Tandon: पद्मश्री मिलने पर ट्रोल हुईं रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इन्हें सिर्फ ग्लैमर दिखता है