Cirkus Trailer: 'सर्कस' में रणवीर सिंह का डबल धमाका, 'गोलमाल' से जुड़े तार, जारी हुआ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर
'सर्कस' के ट्रेलर में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े का भी किरदार दर्शकों को खुश कर रहा है। अब तक फिल्मों में रणवीर सिंह को आपने एक्शन और कॉमेडी रोल में देखा होगा। इस बार रणवीर 'सर्कस' में अलग रूप में नजर आए हैं। रणवीर डबल रोल निभा रहे हैं। ट्रेलर में अभिनेता इलेक्ट्रिक मैन बनकर फैंस को हंसी-ठहाकों का करंट देने वाले हैं। फिल्म में कई सितारे एक साथ नजर वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Mohan Kapur: अश्लील फोटो...शादी...और शारीरिक संबंध, नाबालिग ने मिस मार्वल फेम मोहन कपूर पर लगाए संगीन आरोप
आईटम गर्ल बनीं दीपिका
'सर्कस' में रियल लाइफ पार्टनर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के अंत में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। फिल्म के आईटम सॉन्ग में दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई है। दीपिका ने अपनी अदाओं से रणवीर के साथ-साथ दर्शकों का दिल भी जीत लिया है। दीपिका के अलावा फिल्म में अभिनेता अजय देवगन का भी कैमियो है।
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi: दिल्ली में ईडी दफ्तर पहुंचीं नोरा फतेही, 200 करोड़ की ठगी और सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्में हमेशा ही ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं। रोहित शेट्टी ने 'बोल बच्चन' 'गोलमाल' जैसी कई फिल्मों से दर्शकों को खूब हंसाया है। 'सर्कस' के 3.38 सेकेंड के ट्रेलर में फिल्म 'गोलमाल' की भी झलक देखने को मिली है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: An Action Hero Twitter Review: 'क्या शानदार फिल्म है...', जानिए दर्शकों को कैसी लगी आयुष्मान की एन एक्शन हीरो