Viral Video: क्या चंकी पांडे ने पैपराजी से मांगे पैसे? पहले भी कर चुके हैं अतरंगी काम, देखिए वायरल वीडियो
एक वायरल वीडियो में एक्टर चंकी पांडे को पैपराजी से पैसे मांगते हुए देखा गया। आखिर वह पैपराजी से पैसे क्यों मांग रहे हैं? जानिए कारण?
विस्तार
चंकी पांडे फिल्मों में अब भी सक्रिय हैं, बड़े पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हैं। कॉमेडी फिल्मों में उन्हें काफी पसंद किया जाता है। असल जिंदगी में भी उनके कुछ मजेदार किस्से काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें चंकी पांडे पैपराजी से पैसे मांगते हुए दिखे? जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
पैपराजी को कहा पैसा लगता है?
हाल ही में चंकी पांडे को मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। पैपराजी ने एक्टर को कहा कि वह कोई बढ़िया डायलाॅग सुनाए। ऐसे में चंकी पांडे बोले कि अब डायलॉग सुनाने का पैसा लगता है। वह हाथ से पैसे का इशारा करते भी वीडियो में दिखे। चंकी की इस बात पर पैपराजी हंसने लगे।
विज्ञापन विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है कि चंकी पांडे ने पैसों को लेकर ऐसी बात की हो। सलमान खान के साथ भी वह पैसों को लेकर एक खुराफात कर चुके हैं। कपिल शर्मा के शो में सलमान से जुड़ा यह किस्सा चंकी ने सुनाया था। वह बताते हैं, ‘एक अवॉर्ड शो की शूटिंग के लिए मैं और सलमान साउथ अफ्रीका में थे। मैंने सलमान को कहा चलो शॉपिंग करते हैं। मैंने उन्हें मुफ्त में जींस दिलाने का प्रॉमिस किया। सलमान को मैं एक मॉल की दुकान पर लेकर गया। सलमान ने जूते,जींस लिए, बाद में सलमान को पता चला कि मैंने उस दुकानदार से पहले ही 50 हजार डाॅलर लिए हुए थे और कहा था कि मैं तुम्हारी दुकान में सलमान खान को लेकर आऊंगा।’
चंकी पांडे के करियर फ्रंट की बात करें तो वह कुछ समय पहले एक वेब सीरीज ‘गृहलक्ष्मी’ में विलेन का रोल निभाते नजर आए थे। जल्द ही वह हाउसफुल 5 में कॉमेडी करेंगे, इसमें वह आखिरी पास्ता नाम का किरदार करते हैं। इस किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं।