फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Choreographer Ganesh Acharya upcoming Dancing film Dehati Disco trailer out now

Dehati Disco Trailer: गणेश आचार्य की ‘देहाती डिस्को’ का ट्रेलर आया सामने, डांस के साथ एक्टिंग ने भी जीता दिल

Fri, 29 Apr 2022 04:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 29 Apr 2022 04:18 PM IST
सार

इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की अपनी अपकमिंग फिल्म देहाती डिस्को का ट्रेलर सामने आ गया है, जिसमें गणेश आचार्य जबरदस्त डांस के साथ एक्टिंग भी करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Choreographer Ganesh Acharya upcoming Dancing film Dehati Disco trailer out now
dehati disco - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सिनेमा में डांस हमेशा ही खास हिस्सा रहा है। अब तक बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जो डांस पर आधारित हैं और इन फिल्मों में इंडस्ट्री के मशहूर डांसर बतौर एक्टर नजर आए हैं। वहीं, अब 'इंटरनेशनल डांस डे' के मौके पर मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की अपकमिंग फिल्म 'देहाती डिस्को' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें गणेश आचार्य शानदार डांस के साथ दमदार एक्टिंग भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


'देहाती डिस्को' फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव पर आधारित है, जहां पर आज के समय में भी डांस करने की इजाजत नहीं है। यहां पर गांव में आम इंसान से लेकर प्रमुख लोगों तक को डांस से परेशानी है और ऐसे गांव में गणेश आचार्य अपने डांस से सबको चुनौती देते नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में इंडियन और वेस्टर्न डांस के बीच टक्कर भी दिखाई जाएगी, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है।

विज्ञापन

Choreographer Ganesh Acharya upcoming Dancing film Dehati Disco trailer out now
dehati disco - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 5 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत अक्षय कुमार की आवाज के साथ होती है। अक्षय कुमार ट्रेलर में फिल्म में दिखाए जाने वाले गांव शिवपुर का परिचय देते हैं, जहां डांस करने पर मनाही है। वह कहते हैं, 'यह है उत्तर प्रदेश का गांव शिवपुर। यहां आज भी नृत्य करना एक अभिषाप है।' इसके बाद ट्रेलर में गणेश आचार्य की एंट्री होती है, जो गांव के मंदिर में डांस करते हैं और फिर उन्हें गांव वालों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। इसके बाद ट्रेलर में इंडियन और वेस्टर्स डांस के बीच टक्कर देखने को मिलती है। 



गणेश आचार्य ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म मेरे लिए काफी स्पेशल है। फिल्म की पूरी टीम ने शानदार काम किया है। उन्होंने ये भी कहा कि ये फिल्म दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ेगी। गणेश आचार्य की फिल्म 'देहाती डिस्को' 27 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन मनोज शर्मा ने किया है और इसमें गणेश आचार्य के अलावा, रवि किशन, मनोज जोशी, राजेश शर्मा और सुपर डांसर चैप्टर 3 का फाइनलिस्ट सक्षम शर्मा जैसे कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed