फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chopra sisters are fighting

सास-बहू टाइप झगड़ रहीं हैं 'चोपड़ा बहनें'

Tue, 25 Mar 2014 12:34 PM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
chopra sisters are fighting

इतिहास गवाह है कि हीरोइनों के बीच होने वाले झगड़े जल्दी रुकने का नाम नहीं लेते। इन दिनों परिणीति चोपड़ा और मीरा चोपड़ा के बीच मनमुटाव रुक ही नहीं रहा है। दोनों रिश्ते में बहनें लगती हैं लेकिन एक-दूसरे के साथ रिश्ते की बात पर भड़क जाती हैं।

विज्ञापन


दोनों अपनी ओर से सफाई दे रही हैं कि हम कितने नजदीक या कितने दूर के रिश्तेदार हैं। मजेदार बात यह है कि दोनों से सीनियर बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी कुछ ऐसी ही स्थिति तब खड़ी की थी जब उनसे छोटी परिणीति ने फिल्मों में कदम रखा था।
विज्ञापन


लेकिन अब प्रियंका मीरा को पहचानने लगी हैं और अपने ट्विटर पेज पर उन्होंने लिखा है ‘मेरी बहन की फिल्म हैः गैंग ऑफ घोस्ट। जरूर देखिए।’

परिणीति ने ‌की थी शुरुआत

chopra sisters are fighting

सूत्र बताते हैं कि परिणीति और मीरा के बीच तनाव तब शुरू हुआ था जब फिल्म ‘इश्कजादे’ की रिलीज के वक्त परिणीति ने कहा था कि मीरा उनकी चचेरी बहन नहीं हैं, बल्कि सिर्फ दूर की रिश्तेदार हैं।

दोनों के परिवारों में रिश्ता नहीं है। उनके बीच कभी बात भी नहीं हुई। जब मीरा को यह बात पता चली तो वह बहुत भड़की थीं और उन्होंने परिणीति की इन बातों को ‘गैरजरूरी’ और ‘बेवकूफाना’ करार दिया था।


अब मीरा ने खोला मुंह

chopra sisters are fighting

अब ‘गैंग ऑफ घोस्ट’ रिलीज होने के बाद फिर पुराना झगड़ा सामने आ गया है। मीरा कह रही हैं, ‘परिणीति मेरी छोटी बहन है। उसे पता ही नहीं कि वह क्या कह रही है। हम दोनों के पिता रिश्ते में नजदीकी चचेरे भाई (फर्स्ट कजन) हैं।

परिणीति ने जो कुछ कहा उसे मैं बिल्कुल गंभीरता से नहीं ले रही हूं।’ वहीं परिणीति अपनी बात पर अड़ी हुई हैं। उनका तर्क है, ‘प्रियंका के और मेरे पिता भाई हैं। मीरा के पिता उनके चचेरे भाई हैं। इस तरह से वह मेरी दूर की ही रिश्तेदार हुईं। मीडिया में बहुत सारी बातें गलत ढंग से बताई जा रही हैं। मैं लंबे समय से मीरा से नहीं मिली हूं और न ही हम संपर्क में हैं।

विज्ञापन

लेकिन प्रियंका हैं खामोश

chopra sisters are fighting
प्रियंका चोपड़ा मामले को लेकर बेहद समझदारी दिखा रही हैं एक ओर उन्होंने ट्विटर पर ‌मीरा को अपनी बहन कहा है तो परिणीति कि प्रक्रिया पर भी कुछ नहीं बोल रहीं। अपनी दोनों बहनों के इस झगड़े पर प्रियंका अपना मुंह सिले हुए हैं। सचमुच समझदारी इसी को कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed