‘वो अनप्रोफेशनल हैं!’, चित्रांगदा ने सलमान खान के ऑन सेट व्यवहार का किया खुलासा; झूठी अफवाहों को किया खारिज
Chitrangada Singh on Salman Khan: एक्टर सलमान खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ के लिए चर्चाओं में हैं। अब हाल ही में उनरी कॉ-स्टार चित्रांगदा सिंह ने सलमान की पर्सनालिटी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज फिलहाल टल गई है। इसी वजह से फिल्म कई दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है। लेकिन फिल्म के टॉपिक को देखते हुए इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की खबरें सामने आ रही हैं। अब एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा।
सलमान के साथ काम करने के अनुभव को किया शेयर
सलमान के साथ काम करने को लेकर चित्रांगदा ने कहा, ‘फिल्म बहुत मेहनत से बनाई है, दिल से बनाई है। लोग सलमान के बारे में बहुत बातें करते हैं कि वो ऐसे हैं, वैसे हैं। मुझे भी इस बारे में काफी अफवाहें मिली थी। जैसे मुझे उन सब चीजों के लिए तैयार रहना होगा अगर सलमान समय पर न आएं या शूटिंग का शेड्यूल बढ़ जाए।’
वो बहुत ही सहज और मिलनसार इंसान हैं
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मैंने पहले से ही खुद को तैयार कर लिया था क्योंकि इतने लोगों से ये अफवाह सुनी थी कि वो अनप्रोफेशनल हैं… लेकिन इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
वो बहुत ही सहज और मिलनसार इंसान हैं। उनकी एक खास बात है कि वो सेट पर सबसे कम नजर आने वाले इंसान का भी ख्याल रखते हैं, चाहे वो लाइटमैन हो या चौथा एडी। वो पूछते हैं कि उन्होंने ब्रेक लिया या नहीं, समय पर खाना खाया या नहीं, उनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है। इतने साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उनमें ये चिंता होना वाकई कमाल की बात है।’
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कथित तौर पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा भी नजर आएंगी।