फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chithra Death South Indian Actress Chitra passes away due to heart attack

Chithra Passed Away: मशहूर अभिनेत्री चित्रा का 56 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

Sat, 21 Aug 2021 11:26 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 21 Aug 2021 11:26 AM IST
सार

  • मलयालम अभिनेत्री चित्रा का निधन
  • दिल का दौरा पड़ने के कारण चित्रा का निधन
  • 100 से ज्यादा फिल्मों में चित्रा ने किया था काम

विज्ञापन
Chithra Death South Indian Actress Chitra passes away due to heart attack
चित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम अभिनेत्री चित्रा का 21 अगस्त यानि आज निधन हो गया। चित्रा ने अपने घर में अंतिम सांस ली। वो महज 56 वर्ष की थीं। चित्रा का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। बता दें कि चित्रा ने करीब 100 से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था। उनके निधन ने दक्षिण भारतीय सिनेमा को गहरी क्षति पहुंचाई है।

विज्ञापन



 

Chithra Death South Indian Actress Chitra passes away due to heart attack
चित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

चित्रा को निर्देशक केएस रविकुमार की चेरन पांडियान और पांडियाराजन की 'गोपाला गोपाला' में उनके किरदार के लिए जाना बाता है। नेल्लनई विज्ञापन के वायरल होने के बाद उन्हें नेल्लनई चित्रा नाम दिया गया था। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था।

चित्रा ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ जैसी कई दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम किया था।उन्होंने मोहनलाल और प्रेम नजीर जैसे सुपरस्टार अभिनेताओं के साथ स्क्रीन साझा किया था। उनके अचानक निधन ने उनके साथी कलाकारों को भी झटका दिया है। सभी उनके निधन पर शोक मना रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed