{"_id":"5d64a5a38ebc3e93d56ca6fd","slug":"chiranjeevi-talks-about-film-sye-raa-narasimha-reddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण में आजादी की पहली लड़ाई की कहानी देश को बताना जरूरी- चिरंजीवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दक्षिण में आजादी की पहली लड़ाई की कहानी देश को बताना जरूरी- चिरंजीवी
Tue, 27 Aug 2019 09:08 AM IST
shrilata biswas
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 27 Aug 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
chiranjeevi
- फोटो : amar ujala
तेलुगू, तमिल और हिंदी में एक साथ रिलीज होने जा रही मशहूर अभिनेता चिरंजीवी की कमबैक फिल्म सैयरा नरसिम्हा रेड्डी के विषय को लेकर धीरे धीरे खुलासे होने शुरू हो गए हैं। चिरंजीवी बताते हैं कि ये कहानी आज के समय में कहना बहुत जरूरी है और यही वह वजह है जिसके चलते उन्होंने ये फिल्म की है।
विज्ञापन
चिरंजीवी कहते हैं,'अब तक हम पाठ्यपुस्तकों में उन महान नायकों के बारे में पढ़ते आए हैं जिन्होंने आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी लेकिन फिल्म सैयरा नरसिम्हा रेड्डी में दिखाई गई कहानी का उल्लेख इतिहास में कहीं नहीं मिलता है। इस कहानी में एक कमर्शियल फिल्म के लिए जरूरी सारे तत्व हैं और यही बात मुझे सबसे अच्छी लगी।'
विज्ञापन
वहीं फिल्म में लक्ष्मी का किरदार निभा रहीं तमन्ना भाटिया कहती है, 'सैयरा एक ऐसी कहानी है जिसके बारे में लोगों को जानना चाहिए। यह एक ऐसे नायक के बारे में है जिसे लोग अब तक नहीं जानते। हमें आजादी की इस लड़ाई के बारे में भी जानना ही चाहिए।'
विज्ञापन
पढ़ें: अमिताभ की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का टीजर रिलीज, चिरंजीवी का एक्शन जीत लेगा दिल
सन 1857 में हुई आजादी की पहली लड़ाई से करीब 30 साल पहले अंग्रेजों के खिलाफ हुए संग्राम की कहानी कहती फिल्म सैयरा नरसिम्हा रेड्डी एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी की कहानी है जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ दक्षिण में पहला विद्रोह किया था।