Chiranjeevi: 'पद्म विभूषण' सम्मान पाने के लिए उत्साहित नहीं थे चिरंजीवी, मेगास्टार के बयान ने मचाई खलबली
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को 24 जनवरी को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। अब उन्होंने कहा कि वे इसके लिए उत्साहित नहीं थे।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को 24 जनवरी को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। हालांकि, मेगास्टार ने अब साझा किया है कि वे इस पुरस्कार के लिए बिल्कुल उत्साहित नहीं थे। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि जब 2006 में उन्हें पद्म भूषण प्राप्त हुआ था, तब वे वास्तव खुश थे।
पुरस्कार के लिए खुश थे अभिनेता
हाल ही में एक कार्यक्रम में चिरंजीवी ने पद्म विभूषण सम्मान मिलने के बारे में बात की। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि जब उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया तो उनके आस-पास के लोग खुश थे, लेकिन उन्हें उत्साह महसूस नहीं हुआ। चिरंजीवी ने कहा, 'पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मैं बहुत खुश था। इतने वर्षों के बाद मुझे पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया और मैं बिल्कुल भी उत्साहित नहीं था। निश्चित रूप से मैं खुश था और मुझे पता था कि मुझे इस पुरस्कार को गरिमा और सम्मान के साथ स्वीकार करना होगा और मैंने वह किया।'
Bhumi Pednekar; बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकीं भूमि का छलका दर्द, बताया- मेले में छुआ था गलत तरीके से
पुरस्कार से ज्यादा प्यार से मिली खुशी
उन्होंने आगे कहा कि उनका दिल उस खुशी से भर गया जो उनके आस-पास के लोग उनके लिए महसूस करते थे। उन्होंने कहा, 'सिनेमा उद्योग के लोगों से लेकर विभिन्न संगठनों और संघों के लोगों से लेकर राजनेताओं तक, यह वह प्यार है, जो पिछले हफ्ते मुझ पर बरसा था, जिसने मुझे वास्तव में पुरस्कार प्राप्त करने से कहीं अधिक खुशी दी।'
Ayushman Khurrana: विश्व कैंसर दिवस पर आयुष्मान ने साझा की पत्नी की तस्वीर, सोशल मीडिया पोस्ट से लुटाया प्यार
अभिनेता ने जताया था आभार
भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए चिरंजीवी को इस साल पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा की गई, उन्होंने कहा था कि वे इस सम्मान के लिए विनम्र और आभारी हैं। यह केवल लोगों, दर्शकों, प्रशंसकों, मेरे सगे भाइयों और सगी बहनों का बिना शर्त और अमूल्य प्यार है, जिसने मुझे यहां तक पहुंचने की अनुमति दी। मैं अपने जीवन और इस पल का ऋणी हूं।'
Hrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने की गर्लफ्रेंड की तारीफ, सबा की एक्टिंग को बताया शानदार