फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chiranjeevi honours RRR film Director SS Rajamouli Keeravani for Oscar win at Ram Charan Birthday Bash

Chiranjeevi: राम चरण के जन्मदिन पर चिरंजीवी ने ऑस्कर जीत के लिए RRR टीम को किया सम्मानित, ट्वीट कर कही यह बात

Wed, 29 Mar 2023 10:08 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 29 Mar 2023 10:08 AM IST
सार

तेलुगु सुपरस्टार राम चरण बर्थडे के मौके पर आरआरआर की सफलता का जश्न मनाया गया। इस दौरान मेगास्टार चिरंजीवी ने आरआरआर टीम को ऑस्कर जीतने के लिए सम्मानित किया। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Chiranjeevi honours RRR film Director SS Rajamouli Keeravani for Oscar win at Ram Charan Birthday Bash
आरआरआर की जीत का जश्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर जीत दुनियाभर में देश का मान बढ़ाने वाली फिल्म आरआरआर की सफलता के जश्न में पूरी साउथ इंडस्ट्री डूबी है। लगातार सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच बीते 27 मार्च से आरआरआर के अभिनेता राम चरन के जन्मदिन को भी सेलिब्रेट किया जा रहा है। राम चरण के जन्मदिन के मौके पर फिल्म आरआरआर की जीत का भी जश्न मनाया गया। यहां मेगास्टार चिरंजीवी ने बेटे के बर्थडे के अवसर पर फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावनी को आरआरआर के लिए ऑस्कर जीतने के लिए सम्मानित किया। चिरंजीवी ने इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि उनकी उपलब्धि इतिहास में बनी रहेगी। 

विज्ञापन

चिरंजीवी ने ट्वीट किया, 'राम चरण के जन्मदिन पर परिजनों की उपस्थिति में हमारे ऑस्कर विजेताओं को सम्मानित करना एक सच्चा उत्सव था। भारतीय सिनेमा के लिए तेलुगु लोगों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह इतिहास में दर्ज रहेगी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chiranjeevi honours RRR film Director SS Rajamouli Keeravani for Oscar win at Ram Charan Birthday Bash
चिरंजीवी-राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

जहां एक तरफ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एसएस राजामौली और उनकी पत्नी को शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तस्वीर एमएम कीरावनी और उनकी पत्नी को सम्मानित किए जाने की है। इस मौके पर चिरंजीवी, उनकी पत्नी और राम चरण भी मौजूद थे।

 

विज्ञापन

बता दें कि 12 मार्च को 95 वें अकादमी पुरस्कार में फिल्म के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता था, जिसके बाद से देश का सीन गर्व से चौड़ा हो गया। सएस राजामौली की फिल्म आरआरआर चार मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इसे तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म आरआरआर 1920 के दशक में दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आई थीं। वहीं, अजय देवगन ने कैमियो रोल निभाया था।

यह भी पढ़ें: अमेजन पर देख सकते हैं जेम्स कैमरून की फिल्म, मगर करनी पड़ेगी जेब ढीली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed