फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Childrens Day 2025 Actors Who Portrayed Jawaharlal Nehru on Screen – From Roshan Seth to Dalip Tahil

Children's Day 2025: बॉलीवुड फिल्मों में इन स्टार्स ने निभाए चाचा नेहरू के किरदार, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 14 Nov 2025 10:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 14 Nov 2025 10:39 AM IST
सार

Actor Roles On Jawaharlal Nehru: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' भी कहते हैं, न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि उनकी छवि और व्यक्तित्व ने बॉलीवुड सिनेमा को भी प्रेरित किया है। कई मशहूर बॉलीवुड फिल्मों में अलग-अलग अभिनेताओं ने नेहरू के किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत किया है। जानिए जिन एक्टर्स ने फिल्मों में चाचा नेहरू का किरदार निभाया गया।

विज्ञापन
Childrens Day 2025 Actors Who Portrayed Jawaharlal Nehru on Screen – From Roshan Seth to Dalip Tahil
जवाहरलाल नेहरू के किरदार में अभिनेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू का किरदार बॉलीवुड में कई प्रतिभाशाली अभिनेताओं ने निभाया है। हर अभिनेता ने इस ऐतिहासिक व्यक्तित्व को अपने तरीके से जीवंत किया। चाहे वह रोशन सेठ की शालीनता हो, प्रताप शर्मा की गहराई या फिर दिलीप ताहिल की गरिमा। कई एक्टर्स ने नेहरू के किरदार को अलग-अलग रंगों में पेश किया। ये फिल्में न केवल नेहरू के योगदान को दर्शाती हैं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास को भी जीवंत करती हैं।
विज्ञापन

रोशन सेठ
फिल्म 'गांधी' में ब्रिटिश-भारतीय अभिनेता रोशन सेठ ने जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया। यह फिल्म महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित थी। इसे रिचर्ड एटेनबरो ने निर्देशित किया था। रोशन सेठ ने नेहरू की शालीनता, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व की भावना को बेहतरीन तरीके से पेश किया। इस फिल्म में नेहरू को एक युवा और आदर्शवादी नेता के रूप में दिखाया गया, जो स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताप शर्मा
फिल्म 'नेहरू' जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है, जिसमें अभिनेता प्रताप शर्मा ने नेहरू की भूमिका निभाई। यह फिल्म नेहरू के बचपन से लेकर उनके प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाती है। प्रताप शर्मा ने नेहरू के व्यक्तित्व की गहराई, उनकी विचारधारा और देश के लिए उनके समर्पण को बखूबी दिखाया।
विज्ञापन

दिलीप ताहिल
राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में अभिनेता दिलीप ताहिल ने जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया। यह फिल्म मशहूर धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक थी, जिसमें नेहरू का किरदार छोटा लेकिन महत्वपूर्ण था।

बेंजामिन गिलानी
फिल्म 'सरदार' सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित थी, जिसमें अभिनेता बेंजामिन गिलानी ने जवाहरलाल नेहरू की भूमिका निभाई। इस फिल्म में नेहरू को एक दूरदर्शी नेता के रूप में दिखाया गया, जो स्वतंत्रता संग्राम और देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: कार्डी बी ने दिया बेटे को जन्म, अपने बॉयफ्रेंड स्टीफन डिग्स के साथ किया नन्हें मुन्ने का स्वागत

सौरभ दुबे
फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अभिनेता सौरभ दुबे ने जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया। यह फिल्म क्रांतिकारी भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। इसमें नेहरू का किरदार स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में सामने आता है।

यह भी पढ़ें: बेटे के जन्म के बाद कटरीना कैफ को मिली अस्पताल से छुट्टी, वीडियो में पत्नी को घर ले जाते दिखे विक्की कौशल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed