दिल्ली में '120 बहादुर' हुई टैक्स फ्री, फरहान अख्तर ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जताया आभार
120 Bahadur Tax Free In Delhi: दिल्ली सरकार ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में वीरता दिखाने वाली फिल्म '120 बहादुर' को पूरी दिल्ली में टैक्स-फ्री कर दिया है। जिसके लिए फरहान अख्तर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया है।
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स हैंडल पर घोषणा करते हुए फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से ‘120 बहादुर’ को पूरे राज्य में कर-मुक्त करने का फैसला किया है।'
#120Bahadur, a historical war film, pays tribute to the extraordinary courage, leadership, and sacrifice of the 120 soldiers of Charlie Company, 13 Kumaon Regiment, who fought valiantly in the Battle of Rezang La during the 1962 Sino-Indian War.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 27, 2025
The film highlights the inspiring… pic.twitter.com/NufM70mq07
फिल्म के निर्माता-निर्देशक-अभिनेता फरहान अख्तर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दिल्ली में अब यह फिल्म टैक्स-फ्री है। माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी का बहुत-बहुत आभार। उनके इस समर्थन से मेजर शैतान सिंह और उनके 120 बहादुरों की गाथा और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।'
View this post on Instagram
फिल्म '120 बहादुर' अभी तक करीब 14 करोड़ रुपए कमा चुकी है और अब टैक्स-फ्री होने से और ज्यादा दर्शक इसे देख सकेंगे। इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ राशि खन्ना, विवान भटेना और अंकित सिवाच मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हमारे उन वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने माइनस 40 डिग्री तापमान में भी देश के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी।
फिल्म '120 बहादुर' रेजांग ला की लड़ाई में शहीद हुए मेजर शैतान सिंह भाटी और उनकी 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 बहादुर सैनिकों की सच्ची कहानी पर बनी है। इन वीर जवानों ने हजारों चीनी सैनिकों के सामने अंत तक लड़ते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।