फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhavi Mittal Shares a Post on Holi Actress Talks About Her 19 year old Struggle in Mumbai

Chhavi Mittal: छवि मित्तल को याद आया 19 साल पुराना संघर्ष का दौर, होली से है खास कनेक्शन

Wed, 08 Mar 2023 09:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Mar 2023 09:28 AM IST
सार

एक्ट्रेस छवि मित्तल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी होली से जुड़ी 19 साल पुरानी एक याद साझा की है।

विज्ञापन
Chhavi Mittal Shares a Post on Holi Actress Talks About Her 19 year old Struggle in Mumbai
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अक्सर लोगों के पास रंगो के इस त्योहार की तमाम खट्टी-मीठी यादें होती हैं। ऐसी ही एक याद है एक्ट्रेस छवि मित्तल की। होली के मौके पर एक्ट्रेस को अतीत का दौर याद आ गया है और उन्होंने फैंस के साथ इसे शेयर किया है। बता दें कि छवि मित्तल टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह ‘तीन बहुरानियां’, ‘तुम्हारी दिशा’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘बंदिनी’, ‘नागिन’, ‘एक चुटकी आसमान’ और ‘विरासत’ जैसे कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन

Mahakal Holi 2023: भोजपुरी फिल्म अभिनेता पप्पू उर्फ कल्लू डॉन पहुंचे महाकालेश्वर, नंदी हॉल से भस्मारती देखी
विज्ञापन


बिना पहचान के आईं मुंबई
छवि मित्तल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्होंने होली से जुड़ी 19 साल पुरानी एक याद साझा की है। दरअसल, छवि इसी दिन बिना किसी कॉटैक्ट के अपना एक्ट्रेस बनने का सपना लिए अकेले ही मुंबई आई थीं। मायानगरी में आकर उन्हें खूब संघर्ष करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें साझा कर अपने गुरु नीब करौरी बाबा को दी श्रद्धांजलि, कही यह खास बात

संघर्ष से हुईं दो-चार
छवि मित्तल ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'आज से ठीक 19 साल पहले वर्ष 2004 में होली थी। यह वही दिन है, जब मेरी किस्मत हमेशा के लिए बदल गई थी। उस वक्त मैं 24 साल की थी और 19 साल बाद आज... मैं मुंबई आई थी। बिल्कुल अकेले, बिना किसी कॉन्टैक्ट के, किसी का सपोर्ट नहीं, सिर्फ एक सपने के साथ मैं यहां आई थी। उस वक्त के संघर्ष के बारे में सोचकर जब मैं देखती हूं कि मैं आज कहां हूं, मेरे आंसू निकल पड़ते हैं, लेकिन जब मैं उन सभी चीजों के बारे में सोचती हूं, जो मैंने सीखी हैं, हासिल की हैं, जिन्हें दूर किया है तो खुशी होती है।'


फैंस को दी होली की बधाई
छवि मित्तल ने आगे लिखा कि 'इस होली पर मैं आप सभी की रंगीन होली की कामना करती हूं। उतार-चढ़ाव, अच्छा और बुरा समय, आसान और कठिन जीत, सफलता और असफलता, लड़ाई और मेकअप...आप इन सब चीजों से गुजरें, लेकिन हमेशा खुश, होपफुल और कलरफुल रहें।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और एक्टिंग की दुनिया में सफल सफर के लिए बधाई दे रहे हैं।
Fardeen Khan: कंट्रोवर्सी किंग रह चुके हैं फरदीन खान, फिल्मों से दूर होकर भी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed