फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhapra: Case filed against Bhojpuri singer Nisha Upadhyay, flouting corona protocol at brother's wedding

छपरा: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय पर केस दर्ज, भाई की शादी में जमकर उड़ाईं कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां

Mon, 05 Jul 2021 10:10 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 05 Jul 2021 10:10 AM IST
सार

भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री निशा उपाध्याय अपने भाई की शादी में जमकर कोविड प्रोटोकॉल और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करती नजर आई। यह विवाह समारोह बिहार के छपरा में दो जुलाई की रात हुआ।

विज्ञापन
Chhapra: Case filed against Bhojpuri singer Nisha Upadhyay, flouting corona protocol at brother's wedding
निशा उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री निशा उपाध्याय अपने भाई की शादी में जमकर कोविड प्रोटोकॉल और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करती नजर आई। यह विवाह समारोह बिहार के छपरा में दो जुलाई की रात हुआ। दरअसल, बिहार सरकार ने अनलॉक के दौरान भी रात 9 बजे से 5 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी किया हुआ है।

विज्ञापन


पहले नाईट कर्फ्यू और फिर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के ममले में गायिका निशा उपाध्याय और वाटिका के संचालक समेत 103 लोगों पर एफआईआर की गई है। शादी में भोजपुरी जगत के कई नामी कलाकार शामिल हुए थे। समारोह में रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


भोजपुरी गीतों पर ग्रामीण और बाराती नाच का आनंद लेते रहे। इस दौरान किसी को कोरोना प्रोटोकॉल या नाईट कर्फ्यू का ख्याल ही नहीं रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और गड़खा के सीओ के आवेदन पर थाने में एफआईआर की कार्रवाई की गयी। जिले में ऐसी लापरवाही कोरोना को निमंत्रण देने  जैसी  है। बता दें कि छह जुलाई तक नाईट कर्फ्यू लागू है। सख्ती से सरकारी निर्देश के पालन का भी आदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed