फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chethana Raj Death Due To Plastic Surgery: Case registered against hospital for medical negligence

Chethana Raj: चेतना राज प्लास्टिक सर्जरी मामले में अस्पताल के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

Wed, 18 May 2022 11:08 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 18 May 2022 11:08 AM IST
सार

सोमवार को बेंगलुरू में प्लास्टिक सर्जरी के कारण चेतना राज की मृत्यु हो गई थी। वहीं अब अभिनेत्री के  पिता की शिकायत पर अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Chethana Raj Death Due To Plastic Surgery: Case registered against hospital for medical negligence
चेतना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का सोमवार को निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 मार्च को बेंगलुरु के एक अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी के दौरान अभिनेत्री की मृत्यु हो गई थी। हालिया अपडेट के मुताबिक चेतना के पिता वरद राजू की शिकायत पर राजाजीनगर में डॉ शेट्टी के कॉस्मेटिक क्लिनिक के खिलाफ चिकित्सा लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अभी तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
बेंगलुरु के नॉर्थ डिवीजन के पुलिस उपायुक्त विनायक पाटिल का कहना है कि "यह एक चिकित्सकीय लापरवाही का मामला है। एक अप्राकृतिक मौत का कारण जानने के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभी डॉ शेट्टी के कॉस्मेटिक सेंटर के खिलाफ अभिनेत्री की मौत का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट जमा होने के बाद ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई मृत्यु
बताया जा रहा है कि चेतना ने अपने माता-पिता से सर्जरी कराने की अनुमति मांगी थी, लेकिन परिवार ने उन्हें मना कर दिया था। जिसके बाद अभिनेत्री परिवार को बताए बिना, दोस्तों के साथ सर्जरी कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गई। कथित तौर पर चेतना की मृत्यु के फेफड़ों में पानी जमा होने की वजह आए कार्डियक अरेस्ट से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed