Chethana Raj: चेतना राज प्लास्टिक सर्जरी मामले में अस्पताल के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
सोमवार को बेंगलुरू में प्लास्टिक सर्जरी के कारण चेतना राज की मृत्यु हो गई थी। वहीं अब अभिनेत्री के पिता की शिकायत पर अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का सोमवार को निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 मार्च को बेंगलुरु के एक अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी के दौरान अभिनेत्री की मृत्यु हो गई थी। हालिया अपडेट के मुताबिक चेतना के पिता वरद राजू की शिकायत पर राजाजीनगर में डॉ शेट्टी के कॉस्मेटिक क्लिनिक के खिलाफ चिकित्सा लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
अभी तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
बेंगलुरु के नॉर्थ डिवीजन के पुलिस उपायुक्त विनायक पाटिल का कहना है कि "यह एक चिकित्सकीय लापरवाही का मामला है। एक अप्राकृतिक मौत का कारण जानने के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभी डॉ शेट्टी के कॉस्मेटिक सेंटर के खिलाफ अभिनेत्री की मौत का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट जमा होने के बाद ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई मृत्यु
बताया जा रहा है कि चेतना ने अपने माता-पिता से सर्जरी कराने की अनुमति मांगी थी, लेकिन परिवार ने उन्हें मना कर दिया था। जिसके बाद अभिनेत्री परिवार को बताए बिना, दोस्तों के साथ सर्जरी कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गई। कथित तौर पर चेतना की मृत्यु के फेफड़ों में पानी जमा होने की वजह आए कार्डियक अरेस्ट से हुई थी।