{"_id":"592bd4824f1c1bd657bdac1c","slug":"chennai-model-gaanam-nair-missing-since-4-days-campaign-over-social-media-conducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से लापता है साउथ की ये मॉडल, नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चार दिनों से लापता है साउथ की ये मॉडल, नहीं मिला कोई सुराग
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Mon, 29 May 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई की मॉडल गानम नायर पिछले चार दिनों से लापता हैं। गानम 28 साल की हैं, बताया जा रहा है कि उन्हे आखिरी बार 26 मई को देखा गया था। गानम का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया पर एक कंपेन चलाया जा रहा है जिसमें लोगो से गानम का पता लगाने के लिए अपील की जा रही। पुलिस भी गानम का पता लगाने के लिए जुट गई है। हालांकि अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।
गानम के परिवार वालो ने बताया है कि वो विज्ञापन फिल्में बनाती है, और एक सैलून में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में नौकरी भी करती है। गानम नायर के पिता दिल्ली में रहते हैं, और उसकी मां का देहांत कुछ साल पहले हो चुका है, इसलिए वह चेन्नई में अपने रिश्तेदारों के साथ रहती है।
घरवाले से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि गानम नायर शुक्रवार को अपने ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन ऑफिस नहीं पहुंची, और तभी से उसका कोई अता-पता नहीं है। उसी समय से उसका मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया है कि "हमें लगता है कि उसके अपने परिवार के साथ शादी को लेकर कुछ मसले थे, और कुछ स्वास्थ्य संबंधी मसले भी थे।"
गानम के परिजनों ने उनका पता लगाने के लिए अखबारो में विज्ञापन भी छपवाया है।

Gaanam Nair, also known as jikki has been missing since 26th May. Friends and relatives are in search, please share and help! pic.twitter.com/l5yeePoM8A
— Ashok Selvan (@AshokSelvan) May 29, 2017