फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chattambi fame Malayalam actor Sreenath Bhasi released on bail after misbehaved allegation with female anchor

Sreenath Bhasi: मलयालम एक्टर श्रीनाथ भासी जमानत पर रिहा, महिला एंकर से बदसलूकी के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

Mon, 26 Sep 2022 11:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Sep 2022 11:09 PM IST
सार

श्रीनाथ भासी पर आरोप था कि उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान महिला एंकर के साथ बुरा बर्ताव किया।
 

विज्ञापन
Chattambi fame Malayalam actor Sreenath Bhasi released on bail after misbehaved allegation with female anchor
Sreenath Bhasi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम अभिनेता श्रीनाथ भासी जमानत पर रिहा हो गए। बता दें कि अभिनेता को एक महिला एंकर से दुर्व्यवहार करने के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था। भासी पर आरोप था कि उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान महिला एंकर के साथ बुरा बर्ताव किया।

विज्ञापन

इस स्टेशन में कराई शिकायत
रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल पुलिस ने सोमवार को एक्टर श्रीनाथ भासी को गिरफ्तार किया था। मामला एक इंटरव्यू से जुड़ा है। श्रीनाथ अपनी फिल्म 'चिट्टांबी' को प्रमोट कर रहे थे। इसी दौरान एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान उन्होंने महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की। कथित तौर पर एक्टर ने एंकर को गालियां दीं, जिसके बाद उस महिला एंकर ने श्रीनाथ के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चैनल के क्रू मेंबर से भी बदतमीजी
हालांकि एक्टर अब जमानत पर रिहा हो गए हैं। कथित तौर पर एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान महिला एंकर के साथ-साथ यूट्यूब चैनल के क्रू मेंबर से भी बदतमीजी की थी। हालांकि, एक्टर ने इस सभी आरोपों को खारिज किया है। 
 
विज्ञापन

इस सवाल पर भड़के थे
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सारा मामला तब हुआ, जब महिला एंकर ने श्रीनाथ से सवाल पूछा कि वह मलयालम फिल्मों के अभिनेताओं को उनके राउडी अंदाज के हिसाब से कितने अंक देने चाहेंगे। श्रीनाथ इसी सवाल पर भड़क गए और कैमरा बंद करने के लिए कहा। इसी दौरान उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला पत्रकार-एंकर ने मराड़ु पुलिस स्टेशन में श्रीनाथ के खिलाफ केस दर्ज करवाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद एक्टर को पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाया था। सोमवार को जब एक्टर थाने पहुंचे तो सवाल-जवाब के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 

जैकलीन की स्टाइलिस्ट लेपाक्षी ने सुकेश से लिए थे तीन करोड़ रुपये, इस काम में कर दिए खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed