फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Charu Asopa showed her daughter on her three month birthday

Charu Asopa Daughter Photos: चारू असोपा ने दिखाया बेटी का चेहरा, देखें कैसी दिखती है सुष्मिता सेन की नन्ही भतीजी?

Tue, 01 Feb 2022 09:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 01 Feb 2022 09:01 PM IST
सार

सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी नन्ही बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है। इन तस्वीरों को फैंस पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Charu Asopa showed her daughter on her three month birthday
चारू असोपा की बेटी की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा इन दिनों अपने बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। कुछ समय पहले ही चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर फैंस को गुड न्यूज देते हुए बताया था कि वह और राजीव सेन एक प्यारी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। चारू ने अपनी बेटी का नाम जियाना रखा है। लेकिन फैंस चारू असोपा की बेटी की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब चारू असोपा ने फैंस के इस इंतजार को भी खत्म कर दिया। चारू असोपा ने पूरे तीन महीने बाद अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है, जिसके बाद अब फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

विज्ञापन

Charu Asopa showed her daughter on her three month birthday
चारू असोपा की बेटी की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, चारू असोपा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बेटी पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में चारू ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है और वह अपनी नन्ही परी के माथे पर किस कर रही हैं। हालांकि, शुरुआत की दो तस्वीरें अलग-अलग समय की हैं। पहली तस्वीर में चारू ने साड़ी पहनी हुई हैं, जिसमें वह काफी सिंपल और खूबसूरत लग रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह अपने नाइट वियर में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Charu Asopa showed her daughter on her three month birthday
चारू असोपा - फोटो : instagram

इन तस्वीरों के साथ चारू असोपा ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी बेटी पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। इन तस्वीरों के साथ चारू ने लिखा, ‘तीन महीने जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी जान। मैं तुम्हें इस दुनिया में हर चीज से ज्यादा प्यार करती हूं।’ चारू द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को सेलेब्स से लेकर फैंस तक पसंद कर रहे हैं। तमाम फैंस इन तस्वीरों में चारू और उनकी बेटी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

Charu Asopa showed her daughter on her three month birthday
चारू असोपा की बेटी की फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

चारू असोपा और राजीव सेन 1 नवंबर 2021 को माता-पिता बने थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी और पति संग तस्वीरें शेयर की थीं, जो अस्पताल की थीं। इन तस्वीरों में राजीव और चारू दोनों ही अपनी बेटी को प्यार कर रहे थे। हालांकि, इसके बाद चारू ने अपनी बेटी संग कई बार तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन उन्होंने कभी भी नन्ही जियाना का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed