Chandu Champion: चंदू चैंपियन' का दूसरा पोस्टर जारी, सिर पर चोट और हाथ में बॉक्सिंग ग्लव्स पहन छाए कार्तिक
कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म के लिए अपने लुक को पूरी तरह बदल दिया है। फिल्म का पोस्टर इस बात का प्रमाण है कि कार्तिक ने किरदार में ढलने के लिए कितनी मेहनत की है। दर्शकों के बीच फिल्म के पहले पोस्टर का उत्साह बरकरार ही था कि अब कार्तिक ने फिल्म का दूसरा पोस्टर भी साझा कर दिया है। अभिनेता का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
फिल्म के दूसरे पोस्टर में कार्तिक के माथे पर चोट और हाथ में बॉक्सिंग ग्लव्स नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अभिनेता बॉक्सिंग रिंग में हैं। इस पोस्टर को साझा करते हुए अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, "जीवन की रिंग में आपको चैंपियन बनने के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहना होगा।” चैंपियन आ रहा है..।
कार्तिक के इस पोस्टर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई यह तो अद्भुत होने वाला है। आपने सच में काफी मेहनत की है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी कार्तिक, हम सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' एक और यूजर ने लिखा, 'भाई आपने तो खुद को पूरी तरह बदल दिया है। लुक बहुत ही धांसू है।'
फिल्म 'चंदू चैंपियन' का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने 14 महीने तक मराठी में डायलॉग भी सीखे। उन्होंने भाषा प्रशिक्षक की मदद से इस भाषा पर पकड़ बनाई। यह फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होगी। फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।
Shekhar Suman: 'हीरामंडी' के कुछ दृश्यों को लेकर शेखर सुमन थे असहज, बोले- उसमें ऐसा क्या था बताने लायक