फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chandramukhi 2 actress Kangana Ranaut praise ISRO female scientists after Chandrayaan 3 successful landing

Kangana Ranaut: कंगना ने की इसरो की महिला वैज्ञानिकों की तारीफ, बोलीं- भारतीयता का सच्चा सार

Sun, 27 Aug 2023 02:49 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 27 Aug 2023 02:49 PM IST
सार

बॉलीवु़ड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के पीछे इसरो की महिला वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सादा जीवन और उच्च विचार का प्रतीक हैं। 
 

विज्ञापन
Chandramukhi 2 actress Kangana Ranaut praise ISRO female scientists after Chandrayaan 3 successful landing
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवु़ड एक्ट्रेस कंगना रणौत अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी-जाती हैं। 'चंद्रयान 3' मिशन का लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त को सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से भारत ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की और इससे समस्त भारतवासियों ने गौरवान्वित महसूस किया। इस बीच कंगना ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के पीछे इसरो की महिला वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सादा जीवन और उच्च विचार का प्रतीक हैं। 

विज्ञापन


कंगना ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की तारीफ
रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की एक तस्वीर साझा की इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "भारत के प्रमुख वैज्ञानिक, वे सभी बिंदी, सिन्दूर और मंगल सूत्र के साथ... सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक... भारतीयता का सच्चा सार।"  

विज्ञापन

'चंद्रमुखी 2' में आएंगी नजर
इस बीच, कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ राघव लॉरेंस भी हैं और यह रजनीकांत और ज्योतिका अभिनीत ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म चंद्रमुखी की अगली किश्त है। यह हॉरर कॉमेडी 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


Rajinikanth: रजनीकांत ने कोर टीम के साथ मनाया 'जेलर' की सफलता का जश्न, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

इस दिन रिलीज होगी 'इमरजेंसी' 
इसके अलावा कंगना राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी, जिसमें अनुपम खेर, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री ने अपने बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत 'इमरजेंसी' का निर्देशन और निर्माण किया है।

यह भी पढ़ें-  Gadar 2: 'फिल्म को गंभीरता से न लें', गदर 2 को लेकर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने वालों पर बरसे सनी देओल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed