फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chandigarh Kare Aashiqui Day 5: The film crossed the major milestone of Monday earns a total of rs 2.15 crores

Chandigarh Kare Aashiqui Day 5: फिल्म ने पार किया सोमवार का अहम पड़ाव, कुल 2.15 करोड़ की हुई कमाई

Tue, 14 Dec 2021 02:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 14 Dec 2021 02:05 PM IST
सार

फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय हो चुका है। ऐसे में अब फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई की हिसाब सामने आ चुका है। इसके साथ इसके पहले सोमवार की कमाई भी पता चल चुकी है।

विज्ञापन
Chandigarh Kare Aashiqui Day 5: The film crossed the major milestone of Monday earns a total of rs 2.15 crores
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' भले ही अपने दिन मन मुताबिक कलेक्शन करने में कामयाब नहीं रही हो। लेकिन अब इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। फिल्म के निर्माताओं को मिली प्रशंसा के बाद अब इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय हो चुका है। ऐसे में अब फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई की हिसाब सामने आ चुका है। इसके साथ इसके पहले सोमवार की कमाई भी पता चल चुकी है।

विज्ञापन

फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' ने अपने पहले सप्ताह में कुल 14 करोड़ 53 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं, पहले सोमवार की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले सोमवार को कुल 2 करोड़ 15 लाख की कमाई की। पहले दिन की बात करें तो अन्य फिल्मों की तुलना में फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की ओपनिंग अच्छी नहीं रही, लेकिन दूसरे दिन से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली।

विज्ञापन

 

Chandigarh Kare Aashiqui Day 5: The film crossed the major milestone of Monday earns a total of rs 2.15 crores
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते दिनों फिल्म की कमाई की बात करें तो आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की इस फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे यानी दिन शनिवार को फिल्म ने  4.87 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि रविवार को फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने 5.91 करोड़ रुपये की कमाई की। 

 

विज्ञापन

Chandigarh Kare Aashiqui Day 5: The film crossed the major milestone of Monday earns a total of rs 2.15 crores
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ देश के 2500 और विदेश के 500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज की गई है। इस फिल्म को मेट्रो सिटी के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। साथ  ही आयुष्मान खुराना अलग विषयों पर फिल्म करने के लिए भी जाने जाते हैं और उनकी हर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है।

 

विज्ञापन

Chandigarh Kare Aashiqui Day 5: The film crossed the major milestone of Monday earns a total of rs 2.15 crores
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष्मान खुराना की अन्य फिल्मों की तरह ही फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की कहानी भी जरा हटके है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक बॉडी बिल्डर लड़के की भूमिका में नजर आए, जो एक लोकल चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है। इस दौरान जिम में मानवी बरार (वाणी कपूर) की आयुष्मान से मुलाकात होती है और दोनों को प्यार हो जाता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता जब पता चलता है कि मानवी ने एक ट्रांसजेंडर महिला हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed