फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   censors cut scenes in movies, show them the govt

हिंदी फिल्मों के सेंसर्ड सीन दिखेंगे खुल्लम खुल्ला

Tue, 09 Apr 2013 03:54 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 09 Apr 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
censors cut scenes in movies, show them the govt

जी हां, हिंदी फिल्मों के प्रशंसक अब सेंसर किए गए सीन को भी देख सकेंगे। सेंसर बोर्ड ने सिनेमा के 100 साल होने के मौके पर मुंबई में एक ऐसे फिल्म फेस्टिवल के आयोजन का फैसला किया है जिसमें पिछले 60 साल के दौरान सेंसर कर फिल्मों से हटाए गए दृश्यों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारी इन दिनों फिल्मों के कटे हुए सीन को इकट्ठा कर रहे हैं। अक्सर कई फिल्मों से सेक्स सीन, लिप लॉक, हिंसा और कई सारी चीजों पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल जाती है।
विज्ञापन


इन सीन की वजह से फिल्म चर्चा में तो आ जाती है, पर दर्शकों को वह सीन देखने को नहीं मिलते, जिस कारण वह हताश हो जाते है। पर अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है... अब भारत सरकार खुद ऐसा फेस्टिवल आयोजित करने जा रही है, जिसमें फिल्मों के वह सीन होंगे, जो सेंसर बोर्ड काट देता है। इसे नाम दिया गया है, कट अनकट फेस्टिवल।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले सेक्स, नंगापन, आइटम नंबर, धर्म और हिंसा पर बहस भी होगी। इस फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में दिखाई जाने वाली हिंसा और गाली गलौच पर भी चर्चा होगी।

इसके अलावा वर्ष 1933 में बनी क्लासिक फिल्म कर्मा भी दिखाई जाएगी। हिमांशु राय और देविका रानी अभिनीत फिल्म कर्मा की स्क्रीनिंग के पीछे उद्देश्य है कि फिल्मों में एडल्ट सीन का इतिहास पता चल सके।

धर्म पर बनी यश चोपड़ा की फिल्म धर्मपुत्र की भी स्क्रीनिंग होगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल में फिल्मों के पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।


इसके अलावा स्टूडेंट फिल्म फेस्टिवल मनाया जाएगा और कॉलेज कैंपस में रेयर फिल्में दिखाई जाएंगी जिनमें कुछ साइलेंट फिल्में भी होंगी।

अप्रैल से लेकर मई तक चलने वाला यह फेस्टिवल सेंट्रल बॉर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन, फिल्म डिवीजन, नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed