फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Censor board justifies decision to order 20 cuts in Pahlaj Nihalani Rangeela Raja

पहलाज बोले सरकार को फिल्म में राम मंदिर चाहिए लेकिन नाम नहीं, सेंसर बोर्ड की सफाई- जो भी किया सही है

Thu, 22 Nov 2018 01:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Censor board justifies decision to order 20 cuts in Pahlaj Nihalani Rangeela Raja
पहलाज निहलानी
सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और निर्देशक पहलाज निहलानी अपनी फिल्म 'रंगीला राजा' में लगे 20 कट के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 23 नवंबर तक के लिए टाल दी। बता दें पहलाज निहलानी ने सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म 'रंगीला राजा' के कई सीन में कट लगाने के फैसले के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की है।
विज्ञापन


जहां एक तरफ मामले की सुनवाई 23 नवंबर तक के लिए टाल दी गई वहीं दूसरी तरफ इस मामले में सेंसर बोर्ड ने अपने निर्णय को सही ठहराया है। बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर याचिका में सेंसर बोर्ड ने कहा कि फिल्म में उस सीन को ही काटा गया है जो महिलाओं के प्रति सम्मानजनक नहीं लग रहे थे। 
विज्ञापन

 

मामले में सेंसर बोर्ड से भड़के पहलाज निहलानी ने अपनी याचिका के बारे में बात करते हुए बताया फिल्म में कट लगाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा राजनेताओं समेत कई लोगों ने राम मंदिर और अयोध्या के बारे में बात की है लेकिन जब इसे फिल्म में देखने की बारी आती है तो सीन काट दिए जाते हैं।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में मौजूदा सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने पहलाज निहलानी को करारा जबाव दिया। NBT से हुई बातचीत में प्रसून जोशी ने बताया CBFC के काम-काज की अपनी एक गाइड लाइन है, जिसके तहत किसी भी फिल्म को सर्टिफिकेट दिया जाता है। पहलाज निहलानी वरिष्ठ और सीनियर हैं, इसलिए उनके बारे में कोई भी असम्मानजनक बात नहीं करेंगे।

'रंगीला राजा' पर लगे कट पर प्रसून ने कहा, 'फिल्म के उन सीन को कट किया गया है, जो महिलाओं के प्रति सम्मानजनक नहीं लग रहे थे।' 'सेंसर बोर्ड का काम सिनेमाई संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के सामजस्य को बनाए रखना है। 

इस फिल्म में विजय माल्या के देश और विदेश में किए गए फ्रॉड और उनकी जीवनशैली को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म में विजय माल्या का किरदार निभा रहे हैं गोविंदा। निहलानी और गोविंदा ने 31 साल पहले फिल्म 'इल्जाम' में साथ काम किया था। इस फिल्म में गोविंदा के साथ तीन नई एक्ट्रेसेस डेब्यू कर रही हैं। अब यह फिल्म 'केदारनाथ' के साथ 7 दिसंबर को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed