फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Celina Jaitly Emotional During Visit To Maa Baglamukhi Temple Prays Reunite With Her Kids thanks preity zinta

सेलिना जेटली ने किए मां बगलामुखी के दर्शन, भावुक वीडियो किया शेयर; प्रीति जिंटा का किया शुक्रिया

Wed, 20 May 2026 08:49 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 20 May 2026 08:49 PM IST
सार

Celina Jaitly Emotional Video: सेलिना जेटली ने मां बगलामुखी मंदिर की यात्रा के दौरान का एक भावुक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों और भाई से मिलने की प्रार्थना की। 
 

विज्ञापन
Celina Jaitly Emotional During Visit To Maa Baglamukhi Temple Prays Reunite With Her Kids thanks preity zinta
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सेलिना जेटली इस समय अपनी निजी जिंदगी में काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वे अपने पति पीटर हाग से तलाक और कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। इस कठिन समय में वे मानसिक शांति और मदद के लिए मां बगलामुखी मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचने में सेलिना की मदद एक अभिनेत्री ने की है।

विज्ञापन

सेलिना ने शेयर किया भावुक वीडियो
सेलिना ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां बगलामुखी मंदिर से एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सेलिना मां बगलामुखी मंदिर में हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। इस दौरान सेलिना पूजा करते वक्त काफी इमोशनल भी दिखाई दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बगलामुखी मंदिर में प्रार्थना
सेलिना ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर अपने बच्चों और भाई से दोबारा मिलने की प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि वे उस रिश्ते को फिर से पाना चाहती हैं, जिसे प्यार और किस्मत कभी अलग नहीं कर सकते। सेलिना ने बताया कि वह हमेशा से देवी की भक्त रही हैं, लेकिन मां बगलामुखी के बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं।

पिछले एक महीने में उन्हें कई ऐसे संकेत मिले जिससे वे देवी मां से जुड़ गईं। उन्होंने बताया कि मां बगलामुखी ने उन्हें बहुत ही अनोखे और आलीशान तरीके से अपने पास बुलाया। वे अपने एक दोस्त के निजी जेट से मंदिर तक पहुंचीं। इसके लिए उन्होंने अपनी दोस्त प्रीति जिंटा का शुक्रिया भी अदा किया।

विज्ञापन

तलाक और कानूनी मामला
सेलिना ने अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अदालत में केस दर्ज कराया है। उन्होंने मुआवजे के रूप में 50 करोड़ रुपये की मांग की है और यह मामला अभी अदालत में चल रहा है। यह मामला नवंबर 2025 में दर्ज हुआ था। बहरहाल, सेलिना जेटली पिछले 15 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2011 में आई फिल्म 'थैंक यू' में मुख्य भूमिका में देखा गया था।


यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने 'सरबजीत' के 10 साल पूरे होने का मनाया जश्न, ऐश्वर्या राय के साथ भावुक वीडियो किया शेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed