3 महीनें में टूटी हैं बॉलीवुड की ये 3 जोड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे ज्यादा चर्चित मामला ऋतिक रोशन और सुजैन खान का है। इसी साल के पहले महीने में ऋतिक और सुजैन के बीच तलाक की खबरें आईं। फरवरी आते-आते यह दोनों आधिकारिक रूप से अलग हो गए। ऋतिक और सुजैन के दोनों बच्चे सुजैन के साथ हैं।
अनुराग और काल्कि की जोड़ी
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी दूसरी पत्नी काल्कि कोचलीन से भी अलग हो गए हैं। यह अनुराग की दूसरी और काल्कि की पहली शादी थी। अलग होने के पीछे वजहें क्या रहीं इस बात पर सिर्फ कयास लगाए जाते रहे। दोनों ने ही अपनी शादी के टूटने के बारे में बात नहीं की। काल्कि के पहले अनुराग कश्यप आरती बजाज से भी अलग हो चुके हैं।
और आखिरी में चित्रांगदा सिंह
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह पिछले सप्ताह अपने गोल्फर पति ज्योति रंधावा से अलग हो गई हैं। दोनों के बीच लगभग एक साल से अलग होने जैसी बातें आती रही हैं। पिछले सप्ताह ही यह खबर आई कि चित्रांगदा आधिकारिक रूप से अपने पति से अलग हो गई हैं। इस अलगाव के पीछे बॉलीवुड में कुछ गॉसिप भी तैर रहे हैं।