फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Celebrities unite for Run For The Oceans initiative at Versova beach on World Environment Day

Run For The Oceans: ‘रन फॉर द ओशन’ के लिए सितारों ने लगाई दौड़, वर्सोवा बीच की सफाई कर लोगों को किया जागरूक

Sun, 05 Jun 2022 06:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 05 Jun 2022 06:38 PM IST
सार

मुंबई में आज वर्सोवा बीच पर मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों ने रन फॉर द ओशन इवेंट में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने देश भर के धावकों के साथ दौड़ लगाने के बाद बीच की सफाई कर लोगों से पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने की अपील की।

विज्ञापन
Celebrities unite for Run For The Oceans initiative at Versova beach on World Environment Day
रन फॉर द ओशन इवेंट में पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

आज यानी 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा। इस मौके पर बी टाउन के सेलिब्रिटी भी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेते नजर आए। आज मुंबई की वर्सोवा बीच पर 'रन फॉर द ओशन' इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें मरोरंजन जगत से जुड़े कई सितारों ने भाग लिया। सितारों ने पहले दौड़ लगाई और उसके बाद बीच की सफाई की। 

विज्ञापन

दरअसल, मुंबई की वर्सोवा बीच पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए 'रन फॉर द ओशन' इवेंट का आयोजन हुआ। इसमें देश भर के धावकों ने हिस्सा लिया था। इनके साथ अनुषा दांडेकर, सैयामी खेर, करणवीर बोहरा, तीजे सिद्धू, आदित्य सील, आकाश गौरव, वरुण सूद और अंगद बेदी सहित अन्य कई सितारों ने दौड़ लगाई। इसके बाद अफरोज शाह के सहयोग से बीच पर सफाई अभियान भी चलाया गया और सभी हाथों में ग्लव्स पहने बीच की सफाई करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Celebrities unite for Run For The Oceans initiative at Versova beach on World Environment Day
वर्सोवा बीच की सफाई करते हुए सितारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सभी सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इवेंट की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसके साथ ही सभी ने लोगों से बीच और पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाने की अपील की। मनोरंजन जगत के सितारे पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग करने के लिए अक्सर ही इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed