{"_id":"6d986a8a-728b-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"celebrate-valentine-s-day-with-yash-chopra-s-romantic-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वेलेंटाइन डे' पर मल्टीप्लेक्सों में देखिए यश चोपड़ा की फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वेलेंटाइन डे' पर मल्टीप्लेक्सों में देखिए यश चोपड़ा की फिल्में
रोहित मिश्र
Updated Sat, 09 Feb 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप रोमांस के किंग कहे जाने वाले यश चोपड़ा की फिल्में मोस्ट रोमांटिक डे यानी कि वैलेंटाइन डे पर देख सकते हैं। पीवीआर सिनेमा यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्मों को वैलेंटाइन डे पर विशेष रूप से दिखाएगा। यह फिल्में भारत के सभी बड़े शहरों में देखी जा सकेंगी।
विज्ञापन
पीवीआर सिनेमा द्वारा यश चोपड़ा का यह श्रृद्घांजलि दी जा रही है। इसमें यश चोपड़ा की वह फिल्में दिखायी जाएंगी जिसमें कहानी रोमांस और मोहब्बत के इर्द-गिर्द घूमती है। पीवीआर लिमिटेड के मुख्य संचालन अधिकारी गौतम दत्ता ने कहा, "साल के सबसे रुमानी दिन 'वेलेंटाइन डे ' के दिन को मनाने के लिए रुमानियत से भरी फिल्म दर्शकों के लिए पेश कर खुशी हो रही है।
विज्ञापन
इस दौरान यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी कभी', 'सिलसिला', 'चांदनी', 'लम्हे', 'डर', 'वीर-जारा' और 'जब तक है जान' को प्रदर्शित किया जाएगा। ये फिल्में दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, चंडीगढ़ और लुधियाना स्थित पीवीआर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन