{"_id":"6582b57940590130e400ba4a","slug":"cbi-gave-information-to-hc-about-rhea-chakraborty-petition-filed-against-lookout-in-sushant-singh-rajput-case-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की विदेश यात्रा के कारण की हो रही जांच, सीबीआई ने HC में दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की विदेश यात्रा के कारण की हो रही जांच, सीबीआई ने HC में दिया जवाब
Wed, 20 Dec 2023 03:06 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 20 Dec 2023 03:06 PM IST
सार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि वह अभी भी इस बात की पुष्टि कर रहा है कि क्या रिया चक्रवर्ती किसी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं, जिसके लिए उन्हें विदेश यात्रा करने की जरूरत है।
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, जिसको अभिनेत्री ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए चुनौती दी थी। अब इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि वह अभी भी इस बात की पुष्टि कर रहा है कि क्या रिया चक्रवर्ती किसी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं और इसलिए उन्हें इसके कार्यक्रम के लिए विदेश यात्रा की जरूरत है।
विज्ञापन
दुबई की यात्रा के लिए मांगी थी अनुमति
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका चक्रवर्ती ने भी एक आवेदन दायर कर लुकआउट सर्कुलर को अस्थायी रूप से निलंबित करने की मांग की थी, जिसमें कहा गया था कि उन्हें पेशेवर प्रतिबद्धताओं के लिए 27 दिसंबर से दो जनवरी तक दुबई की यात्रा करने की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि वह एक पेट फूड भोजन निर्माता की ब्रांड एंबेसडर थीं और इसलिए उन्हें कंपनी के कार्यक्रम के लिए यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Dunki: 'हार्डी' बन दर्शकों को हंसाने के लिए उत्साहित हैं शाहरुख, वीडियो के साथ साझा किया 'डंकी' का नया पोस्टर
विज्ञापन
ब्रांड एंबेसडर नहीं हैं रिया
सीबीआई के वकील श्रीराम शिरसाट ने न्यायमूर्ति एएस गडकरी और न्यायमूर्ति एससी चांडक की खंडपीठ को सूचित किया कि एजेंसी अभी भी कंपनी के साथ अभिनेत्री के संबंधों के दावों की पुष्टि कर रही है। श्रीराम शिरसाट ने कहा कि सीबीआई को मिली जानकारी के अनुसार, रिया अब पेट फूड कंपनी की ब्रांड एंबेसडर नहीं हैं और उनकी जगह किसी और को नियुक्त किया गया है।
Spirit: 'एनिमल' से भी भव्य होगी प्रभास की 'स्पिरिट', प्रोडक्शन डिजाइनर सुरेश सेलवाराजन ने किए कई खुलासे
सुनवाई में नहीं होगी जल्दबाजी
एजेंसी का कहना है कि अब अभिनेत्री कियारा आडवाणी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं। शिरसाट ने इसे सत्यापित करने के लिए कुछ और समय मांगा। वहीं, रिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने अदालत से मामले की सुनवाई शुक्रवार यानी 22 दिसंबर को तय करने का आग्रह किया। हालांकि, पीठ ने कहा कि वह इस मामले में जल्दबाजी नहीं करेगी और अगर सीबीआई सत्यापन के लिए समय चाहती है तो उसे एजेंसी को समय देना होगा। अदालत ने कहा कि रिया 26 दिसंबर को अवकाश पीठ का रुख कर सकती हैं।
Prakash Jha: प्रकाश झा ने की फिल्मों और वेब सीरीज के सेंसरशिप की निंदा, बोले- सबको पता है उन्हें क्या देखना है