फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Case of fraud of 9 crores registered against Ali Abbas Zafar and two others Vashu Bhagnani made allegations

Vashu Bhagnani: अली अब्बास जफर और अन्य दो पर 9 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज, वाशु भगनानी ने लगाए ये आरोप

Mon, 09 Dec 2024 09:26 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Dec 2024 09:26 PM IST
सार

फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्देशक अली अब्बास जफर व दो अन्य के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने उनपर नौ करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Case of fraud of 9 crores registered against Ali Abbas Zafar and two others Vashu Bhagnani made allegations
अली अब्बास जफर-वाशु भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

निर्देशक अली अब्बास जफर और दो अन्य पर निर्माता वाशु भगनानी से 9 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। ये मामला रविवार को दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले पर जांच कर रही है। फिलहाल मामले पर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

वाशु भगनानी ने लगाए ये आरोप
पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार वाशु भगनानी ने दावा किया कि तीनों ने फिल्म के लिए 154 करोड़ रुपये का समझौता किया था, लेकिन 230 करोड़ रुपये ले लिए। दावा किया कि फिल्म का बजट ओवर-बजट हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों ने फर्जी चालान बनाए और 9 करोड़ रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं पर दर्ज हुआ मामला
निर्देशक अली अब्बास जफर, हिमांशु मेहरा और एकेश रणदिवे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120(बी) (आपराधिक साजिश), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 471 (धोखाधड़ी), 500 (मानहानि) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

कोर्ट ने दिया था ये आदेश
वाशु भगनानी ने 2024 की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्देशक अली अब्बास जफर और उनके दो सहयोगियों हिमांशु मेहरा और एकेश रणदीवे के खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने और उनके पैसे हड़पने का मामला दर्ज करने के लिए बांद्रा मजिस्ट्रेट की अदालत का रुख किया था। मजिस्ट्रेट कोमल सिंह राजपूत ने 2 दिसंबर को पारित आदेश में कहा कि अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती है। अदालत ने कहा, 'आरोप गंभीर हैं। सभी पहलुओं से यह निष्कर्ष निकलता है कि गहन पूछताछ जरूरी लगती है।'
 

Aaliyah Kashyap: आलिया कश्यप और शेन ने रखी प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी, खुशी कपूर और इदा अली ने लगाए चार चांद

 

अदालत ने कही ये बात
अदालत ने कहा, 'कई लेन-देन में कथित धोखाधड़ी की कुल राशि बहुत अधिक है। लेन-देन की संख्या भी बहुत अधिक है।' शिकायत के अनुसार, भगनानी ने फरवरी 2021 में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ चार फिल्में साइन की थीं, जिनमें एक्शन-कॉमेडी 'बड़े मियां छोटे मियां' भी शामिल थी।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी फिल्म
'बड़े मियां और छोटे मियां' फिल्म अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म 350 करोड़ के बजट में बनाई गई थी। इसमें अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी, इस फिल्म ने सिर्फ 102.16 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed