Cannes 2023: रेड कार्पेट पर खून से नहाई महिला, यूक्रेनी झंडे के कलर वाले कपड़ों में प्रदर्शनकरी ने की यह हरकत
76वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां यूक्रेनी झंडे के कलर के कपड़े पहने एक प्रदर्शनकारी महिला ने खुद पर नकली ब्लड उड़ेल लिया।
विस्तार
76वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां यूक्रेनी झंडे के कलर के कपड़े पहने एक प्रदर्शनकारी महिला ने खुद पर नकली ब्लड उड़ेल लिया। फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक जस्ट फिलिपोट की फिल्म 'एसाइड' की स्क्रीनिंग के दौरान महिला ने ये हरकत की। जिसके बाद वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। सुरक्षाकर्मियों के हटाने से पहले ही महिला ने फेक ब्लड खुद पर डाला।
यूक्रेनी झंडे के कलर वाले कपड़ों में दिखी प्रदर्शनकारी महिला
ब्लू हील्स के साथ एक येलो और ब्लू कलर की ड्रेस में रेड कारपेट पर पहुंची महिला ने पहले अपनी ड्रेस दिखाई और फिर कैमरे को देखकर स्माइल दी। इसके बाद उसने किसी को सोचने का मौका नहीं दिया और खुद के ऊपर सिर से ब्लड डालने लग गई। ये सब देखकर पास खड़े सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत उसे सीढ़ियों से नीचे उतारा और उसे कार्यक्रम से हटा दिया।
यूक्रेन को समर्थन देने के लिए ये किया
जानकारी के मुताबिक, महिला ने यूक्रेन के समर्थन में कान्स के रेड कार्पेट पर अपना विरोध जताया है। हालांकि महिला कौन थी इसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं सामने आई है।
घटना का वीडियो भी आया सामने
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि महिला आराम से रेड कार्पेट पर आती हैं और सीढ़ियों पर थोड़ा ऊपर जाकर खड़ी हो जाती हैं। इसके बाद वो अपने कपड़े के अंदर से लाल रंग के नकली खून वाले दो थैली निकालती हैं और अपने ऊपर उसे डालने लगती हैं। यह देख वहां मौजूद हर कोई दंग रह जाता है। बता दें कि पिछले डेढ़ साल से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इस जंग ने यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं 'आरआरआर' सुपरस्टार राम चरण? एक्टर ने किया इस ओर इशारा
VIDEO: Cannes action.
— AFP News Agency (@AFP) May 22, 2023
A woman dressed in Ukrainian colours pours fake blood on herself on the steps of the Palais des Festivals during the screening of the film 'Acid', before being removed by security staff pic.twitter.com/v7hAz1zetW