फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Canadian singer Shubhneet Singh Still Rollin tour for India stands cancelled know details

Shubhneet Singh: शुभनीत सिंह का 'स्टिल रोलिन' भारतीय दौरा रद्द, बुक माय शो ने साझा की जानकारी

Wed, 20 Sep 2023 03:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Sep 2023 03:50 PM IST
सार

कनाडाई सिंगर शुभनीत सिंह का भारत के लिए 'स्टिल रोलिन' दौरा रद्द हो गया है। यह जानकारी बुक माय शो ने साझा की है। 

विज्ञापन
Canadian singer Shubhneet Singh Still Rollin tour for India stands cancelled know details
शुभनीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडाई सिंगर शुभनीत सिंह इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। अपने गानों की वजह से चर्चा में रहने वाले शुभनीत इन दिनों विवादों की वजह से चर्चा में हैं। सिंगर पर कनाडा-भारत के बीच बढ़ती टेंशन के बीच खालितानियों का समर्थन करने का आरोप लगा है। इस बीच नई खबर यह है कि शुभनीत सिंह का भारत के लिए 'स्टिल रोलिन' दौरा रद्द हो गया है। यह जानकारी बुक माय शो ने साझा की है। साथ ही यह भी कहा है कि शो के लिए टिकट खरीदने वाले लोगों को टिकट का पैसा वापस मिलेगा।

विज्ञापन


कस्टमर को वापस मिलेंगे टिकट के पैसे
ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट मुक माय शो ने बाकायदा यह जानकारी लोगों के साथ शेयर की है। साथ ही शो के लिए टिकट खरीद चुके लोगों को यह भरोसा भी दिया है कि उनका पैसा रीफंड किया जाएगा। बुक माय शो ने लिखा है, 'सिंगर शुभनीत सिंह का स्टिल रोलिन टूर कैंसिल हो गया है। सभी ग्राहकों के लिए बुक माय शो ने रीफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है।'
विज्ञापन


शुभनीत पर लगे हैं ये आरोप
टिकट बुकिंग साइट ने आगे लिखा है, 'जिन ग्राहकों ने शो के लिए टिकट खरीदी थीं उन्हें सात से दस दिन के भीतर पैसे वापस मिल जाएंगे। पैसा सीधे उन अकाउंट में भेजा जाएगा, जिनसे टिकट बुक हुई थी।' बता दें कि 26 साल के शुभनीत पर आरोप लगा है कि वह अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत में काफी लोकप्रिय हैं शुभनीत के गाने
बताया जा रहा है कि उन्होंने भारत का विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटते हुए दिखाया था। इस पोस्ट के बाद से ही वह विवादों में घिर गए हैं। पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह का जन्म 1997 को पंजाब में हुआ था, लेकिन अब वह कनाडा में रहते हैं। फैंस उन्हें शुभ के नाम से जानते हैं। शुभनीत के गाने भारत में काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed