{"_id":"ee56f884-b102-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"can-u-know-that-chit-fund-bollywood-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, चिट फंड का बॉलीवुड कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए, चिट फंड का बॉलीवुड कनेक्शन
बिजनेस डेस्क
Updated Tue, 30 Apr 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिट फंड कंपनियां पैसे की उगाही के लिए छोटे-छोटे निवेशकों को लुभाने और कंपनी के प्रति उनके विश्वास को मजबूत करने की हर कोशिश करती हैं। इसी कोशिश की एक बानगी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियों को इन कंपनियों द्वारा अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया जाना है।
विज्ञापन
बाजार के जानकारों का यहां तक कहना है कि कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री को चलाने में चिट फंड कंपनियों का बहुत अधिक योगदान है।
बॉलीवुड में ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती हों या बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान, किसी न किसी चिट फंड कंपनी के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ब्रांड एंबेसडर हैं।
विज्ञापन
आइए, चिट फंड के कुछ ऐसे ही बॉलीवुड कनेक्शन पर नजर डालते हैं-
हाल ही चिट फंड के नाम पर पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड आदि राज्यों में निवेशकों को करोड़ों रुपये की चपत लगाने वाले शारदा ग्रुप ने भी अपने पोर्टफोलियो में बॉलीवुड और टॉलीवुड (कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री) के सितारों का मजमा लगाया था।
विज्ञापन
बॉलीवुड के ‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती शारदा ग्रुप के बांगला मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की एक यूनिट चैनल10 के ब्रांड एंबेसडर थे।
इसके अलावा, सेन ने बांग्ला फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी रॉय को भी अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था।
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान जिस आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर है, उस टीम मुख्य की स्पांसर ‘रोज वैली’ नामक चिट फंड कंपनी है।
ऐसे में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से सजी इस टीम को स्पांसर करने का लाभ रोज वैली को निवेशकों के बीच अपनी साख को मजबूत करने में जरूर मिलेगा।
इसके अलावा, शाहरुख खान प्रयाग समूह के एक प्रोजेक्ट प्रयाग फिल्म सिटी के भी ब्रांड एंबेसडर हैं। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान और उनकी मां शर्मिला टैगोर इसी प्रयाग समूह के एक बिस्कुट ब्रांड को एंडोर्स कर रही हैं।
चिट फंड कंपनियों के कारोबार की समझ रखने वाले जानकारों का मानना है कि इन कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है, आम लोगों का भरोसा जीतना और उसे मजबूत बनाना।
अब चूंकि फिल्मी सितारों को लेकर आम लोगों में खासा क्रेज रहता है। ऐसे में यह कंपनियां लोगों के इस क्रेज को भुनाती हैं और इन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाती हैं।