{"_id":"b5d0ef20-7425-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"can-t-compare-kai-po-che-with-3-idiots-chetan","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या '3 इडियट्स' जैसी सफल हो पाएगी 'काई पो चे' ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या '3 इडियट्स' जैसी सफल हो पाएगी 'काई पो चे' ?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Feb 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन' पर बेस्ड रही फिल्म '3 इडियट्स' बहुत बड़ी हिट साबित हुयी थी। इस फिल्म ने दो सौ करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। अब चेतन भगत के एक अन्य उपन्यास 'थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ' पर एक और फिल्म 'काई पो चे' बन रही है। यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
अपनी उपन्यास पर बन रही इस फिल्म पर चेतन भगत ने कहा कि वह 'काई पो चे' की तुलना '3 इडियट्स' से नहीं करना चाहते। दोनों अलग-अलग तरह की फिल्में हैं। जिस तरह से दो उपन्यास अलग-अलग हैं वैसे ही यह दोनों फिल्में भी अलग-अलग हैं। इनकी तुलना करना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
चेतन भगत ने कहा कि, 'काई पो चे' प्रदर्शित होने वाली है और मैं बस इतना चाहता हूं कि जिस प्रकार लोगों ने '3 इडियट्स' को पसंद किया वैसे ही इसे भी पसंद करें। मैं बॉक्स ऑफिस के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
अभिषेक कपूर निर्देशित 'काई पो चे' में नए चेहरे दिखाई देंगे। सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म से अपने करियर की शुरूआत कर रहे हैं जबकि अमित साध और राजकुमार यादव ने अब तक गिनती की फिल्में ही की हैं। अहमदाबाद के प्लॉट पर रची गई 'काई पो चे' तीन दोस्तों के सपनों, महत्वाकांक्षाओं तथा अपने लक्ष्य को समझने तक किए गए संघर्षो की कहानी है।